सुहागरात में पलंग नही बल्कि टूटा सपना , दुल्हन के घूंघट उठाते के बाद पता चला जिससे शादी हुई है वो लड़की नही बल्कि यह है

उत्तराखंड , 30-12-2022 11:33:35 AM
Anil Tamboli
सुहागरात में पलंग नही बल्कि टूटा सपना , दुल्हन के घूंघट उठाते के बाद पता चला जिससे शादी हुई है वो लड़की नही बल्कि यह है
लक्सर 30 दिसम्बर 2022 - उत्तराखंड के लक्सर से धोखाधड़ी का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. युवक ने हिसार की रहने वाली युवती से लव मैरिज की. शादी की पहली रात उसे पता चला कि जिसके प्यार में वो इतने दिनों से पागल है, वह लड़की नहीं है. युवक को यह जानकर झटका लगा कि उसकी शादी ट्रांसजेंडर से हुई है. इसके बाद उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई. युवक ने तुरंत ही स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. मामला कोतवाली क्षेत्र के दरगाहपुर गांव का है।

यहां रहने वाले 30 साल के सुखनंदन की मुलाकात सोशल मीडिया पर आरुषी से हुई. दोनों ने अपने नंबर एक दूसरे से शेयर किए और बातें होने लगी. यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. दोनों के परिवार एक दूसरे से मिले और बिना दान-दहेज के लक्सर के राधा कृष्ण मंदिर में शादी हुई. शादी के कुछ घंटे बाद किसी अंजान शख्स से सुखनंदन को बताया कि उसकी पत्नी पहले लड़का थी और अब ऑपरेशन के बाद वह लड़की बनी है. उसे इस बात पर विश्वास नहीं हुआ।

सुखनंदन ने इस बारे में अपनी पत्नी से बात की, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. अगले दिन वह चुपचाप अपने मायके चली गई. पत्नी की असलियत सामने आने के बाद सुखनंदन ने लक्सर कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया. पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी आरुषि का नाम पहले आशु था. वह ऑपरेशन कराने के बाद लड़के से लड़की बनी है. युवक ने आरुषि के परिवार पर धोखाधड़ी और तलाक देने की एवज में मोटी रकम मांगने का भी आरोप लगाया है।

युवक की शिकायत पर लक्सर कोतवाली में 26 दिसंबर 2022 को आरुषि और उसके परिजनों के खिलाफ धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू की गई. इस मामले पर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच में यह साफ हो गया है कि लड़की ने अपना जेंडर बदलवाया था. पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पहुंचकर उस डॉक्टर का बयान लिया था. डॉक्टर ने बताया कि उसने आशु का जेंडर चेंज किया था. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरुषी पहले आशु था. इस मामले के अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH