60 साल की महिला के सिर से निकला सींग , डॉक्टर हैरान , परिवार परेशान , इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
60 साल की महिला के सिर से निकला सींग , डॉक्टर हैरान , परिवार परेशान , इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार
पन्ना 29 दिसम्बर 2022 - कभी कभी ऐसे आश्चर्यजनक और अविश्वसनीय मामले सामने आते हैं, जिन पर विश्वास नहीं होता और इन मामलों पर डॉक्टर और विज्ञान भी अपने आप को असहाय महसूस करते हैं। ऐसा ही एक मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम मकरी में सामने आया है, जहां एक महिला के सिर पर रहस्यमय तरीके से सींग निकल रहे हैं। इस अजीबोगरीब बीमारी से यहां के डॉक्टर हैरान हैं और परिवार परेशान हैं।

मामले के संबंध में पीड़ित के परिजन ने बताया कि मिमिया बाई कोरी पति मुन्ना लाल कोरी उम्र लगभग 60 वर्ष से सिर में विगत 3 वर्षों से सींग की तरह कुछ निकल रहा है, जिससे उसे असहनीय दर्द होता है। कई बार उसने डॉक्टरों को दिखाया किंतु यह बीमारी यहां के डॉक्टरों के समझ से परे है और उनके द्वारा इसे बाहर किसी बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवाने की सलाह दी गई है। पीड़ित परिवार इतना सक्षम नहीं है कि किसी बड़े अस्पताल के बड़े डॉक्टर को दिखा कर इलाज करवा सके।

महिला तीन साल से असहनीय दर्द और समस्या को सह रही है। इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में लोगों को पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ और जब अपनी आंखों से देखा तो आश्चर्यचकित रह गए। फिलहाल महिला को शासन प्रशासन से मदद की उम्मीद है ताकि उसका इलाज हो सके और उसे दर्द एवं तकलीफ से छुटकारा मिल सके।

पीड़ित महिला मिमिया बाई कोरी ने बताया कि बीते तीन वर्ष से मैं काफी परेशान हूं मैंने सभी से गुहार लगाई, लेकिन मेरी कोई नहीं सुनता है मैं दर्द से परेशान हूं। भगवान से उम्मीद है कि मुझे इस बीमारी से छुटकारा दिलाए और इस असहाय पीड़ा से भी मुक्ति मिले।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH