छत्तीसगढ़ - कार चोरी के मामले में पटवारी का बेटा गिरफ्तार , दोस्त के साथ मिल कर चुराई थी अपने ही पिता की कार

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कार चोरी के मामले में पटवारी का बेटा गिरफ्तार , दोस्त के साथ मिल कर चुराई थी अपने ही पिता की कार
बलरामपुर 27 दिसम्बर 2022 - बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस की टीम ने कार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की कार भी बरामद कर ली गई है। मामले में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक पटवारी का बेटा है बताया जा रहा है कि आरोपी अंबिकापुर में कार का सौदा भी 6 लाख में कर लिया था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। 

मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर पुलिस चौकी में 20 दिसंबर को पटवारी मोहन ने अपने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल अपराध दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दिया था। इस दौरान पुलिस की टीम ने सीडीआर साइबर सेल एवं सीसीटीवी की जांच शुरू की तो देखा कि एक आरोपी कार को अंबिकापुर की तरफ लेकर जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी लोकेशन के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू किया, तो चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी प्रार्थी के पटवारी दोस्त का ही बेटा निकला। 

आरोपी पटवारी के बेटे ने अंबिकापुर में कार को बेचने के लिए 6 लाख रुपए में सौदा तय किया था। पुलिस की टीम ने कार की खरीदी करने वाले आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी ने बताया कि पुलिस की जांच इसमें अभी भी जारी है और कार चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पतासाजी की जा रही है कि इसमें कुल कितने लोग संलिप्त थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH