छत्तीसगढ़ - नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में BSF का जवान गिरफ्तार , FIR दर्ज होने के बाद चला गया था ड्यूटी पर

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में BSF का जवान गिरफ्तार , FIR दर्ज होने के बाद चला गया था ड्यूटी पर
दुर्ग 25 दिसम्बर 2022 - भिलाई में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी BSF के जवान को छावनी भिलाई पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी होने के बाद से आरोपित अपनी पदस्थापना वाली जगह अरुणाचल प्रदेश चला गया था। वहां से वो छुट्टी पर आया था और अंबिकापुर में रुका हुआ था उसका मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि जशपुर निवासी पीड़िता भिलाई में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। आरोपित अशोक कुमार कुजूर (27) निवासी शहीदंद पोस्ट शराबकोंबो बगीचा जिला जशपुर से उसकी पहले से पहचान थी। आरोपित ने उससे पहचान बढ़ाकर उसे शादी करने का झांसा दिया और उसका दैहिक शोषण किया। पीड़िता ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपित ने इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने जून माह में छावनी थाना में उसके खिलाफ शिकायत की थी।

प्राथमिकी होने के बाद आरोपित ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था और अरुणाचल प्रदेश में जाकर ड्यूटी करने लगा था। वो अभी छुट्टी में आया था, लेकिन जशपुर न जाकर अंबिकापुर में रुका। उसने अपने पुराने मोबाइल से अपने परिचितों से संपर्क किया। उसका नंबर चालू होते ही पुलिस को उसका लोकेशन मिला और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH