छत्तीसगढ़ - सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार
दंतेवाड़ा 25 दिसम्बर 2022 - दंतेवाड़ा में भी बड़े शहरों की तर्ज पर शासकीय सेवा में नियुक्ति करवाने हेतु ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में गीदम थाना अंतर्गत महिला को बेरोजगारों से ठगी के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुनील पोडियाम (21) ने गीदम थाने में शुक्रवार को उपस्थित होकर आवेदन दिया कि उसे जनपद पंचायत गीदम में भृत्य अथवा कंप्यूटर ऑपरेटर पद में नियुक्ति के एवज में बड़ी रकम दी है। सुनील बस्तर जिला अंतर्गत कोड़ेनार थाना के इरपा गांव का निवासी है। इसके साथ ही दुर्गेश नेताम (27) बस्तर जिला के करपावंड थाना अंतर्गत कोलावल गांव का निवासी है। दोनों प्रार्थियों ने आरोपी महिला रुखसार हुसैन (35) निवासी गीदम पर ठगी का आरोप लगाया।

प्रार्थियों ने महिला द्वारा 90 हजार लिए जाने की जानकारी दी। उक्त महिला द्वारा इस रकम के एवज में जनपद पंचायत गीदम में भृत्य अथवा कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त कराए जाने का दावा किया गया था। दोनों प्रार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से आरोपी महिला को 90 हजार रूपये दिए जाने के बावजूद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। नियुक्ति पत्र मांगने पर लगातार आश्वासन दिया जाता रहा। आरोपी महिला अपने घर से भी नदारद रहने लगी। अंतत: युवकों द्वारा गीदम थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा बेरोजगारों से ठगी को गंभीर अपराध मानते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH