तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत , नहाने के दौरान हुआ हादसा , गांव में पसरा सन्नाटा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत , नहाने के दौरान हुआ हादसा ,  गांव में पसरा सन्नाटा
अलीराजपुर 25 दिसम्बर 2022 -  मध्यप्रदेश के अलीराजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. तालाब में नहाने गई 3 बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है. तीनों बालिकाओं की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच है. गाय बैल को पानी पिलाने के लिए बालिकाएं तालाब गई थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव निकाल लिए गए हैं. घटना जोबट थाना क्षेत्र के वेगलगांव की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां शनिवार की शाम को अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए बिलासा के तालाब पर लेकर गई थी. वह तीनों भी नहाने के लिए तालाब में उतरी और एक के बाद एक तीनों डूबती चली गई।

जब काफी देर तक वह तीनों घर नहीं पहुंची, तो परिजन उनकी तलाश में निकले. जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. तीनों बच्चियां पानी में डूब गई थी. जिनके शव देर रात ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिए गए. घटना की जानकारी के बाद जोबट पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चियों के पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जोबट अस्पताल भेजा. मृतकों की पहचान भुरी भिलाला उम्र 13 वर्ष , दिव्या भिलाला उम्र 12 वर्ष और नानकी उम्र 14 वर्ष तीनों निवासी बड़ी वेगलगांव के रूप में की गई हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH