रेप के आरोपी ने पूरे परिवार के साथ खाया जहर , सभी की हालत नाजुक , कल ही जमानत पर आया था बाहर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेप के आरोपी ने पूरे परिवार के साथ खाया जहर , सभी की हालत नाजुक , कल ही जमानत पर आया था बाहर
उज्जैन 23 दिसम्बर 2022 - रेप के आरोपी युवक ने मां और पत्‍नी के साथ जहर खा लिया। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार लोहे के पुल निवासी एक युवक मुंबई में कपड़ों का कारोबार करता था। उसकी पहचान एक एयर होस्टेस से हो गई थी। बाद में युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवक जमानत पर छूटकर उज्जैन आया। यहां भी युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। जेल से बाहर आने के बाद शुक्रवार को युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसका उसने मोबाइल पर वीडियो भी बनाया है। युवक का कहना है कि युवती उसे पैसों की डिमांड कर परेशान कर रही है तथा रुपये नहीं देने पर जहर खाने की धमकी दे रही है।

लोहे का पुल निवासी आशी खान मुंबई में गारमेंट का काम करता था। वहां उसकी पहचान एक युवती से हुई थी। युवती गुवाहाटी की रहने वाली है तथा मुंबई में एयरहोस्टेस थी। युवती ने आशी के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। वहां से जमानत पर छूटने के बाद युवक उज्जैन आ गया था। यहां भी युवती ने उसके खिलाफ मारपीट व अभद्रता का मामला दर्ज कराया था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गुरुवार को ही युवक जमानत पर जेल से छूट कर आया था इसकी जानकारी मिलने पर युवती शुक्रवार सुबह उसके घर पहुंच गई और उस पर रुपये देने के लिए दबाव बनाने लगी। जिससे परेशान होकर आशी खान ने अपनी मां परवीन तथा पत्नी इंशा खान के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से पूर्व तीनों ने मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया है। इसमें युवती पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जँहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH