बड़ी खबर , SDM का सरकारी वाहन कुर्क , न्यायालय के आदेश पर की गई कुर्क , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , SDM का सरकारी वाहन कुर्क , न्यायालय के आदेश पर की गई कुर्क , जाने क्या है मामला
शिवपुरी 23 दिसम्बर 2022 - मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पोहरी में कोर्ट के आदेश पर SDM की सरकारी गाड़ी कुर्क कर ली गई. कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है. दरअसल, वर्ष 2019 में सिविल कोर्ट ने पोहरी SDM को एक किसान की डूब क्षेत्र में आई जमीन का मुआवजा देने का आदेश दिया था, लेकिन कोर्ट के इस आदेश का पालन नहीं किया गया. ऐसे में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शिवपुरी की कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए 19 दिसंबर 2022 को SDM ऑफिस की संपत्ति कुर्क कर किसान को राशि अदा करने का आदेश जारी कर दिया. कोर्ट ने अमीन को यह कार्रवाई 3 दिन के भीतर पूरी करने का आदेश दिया. कोर्ट के इसी आदेश के पालन में बुधवार को पोहरी SDM की कार की कुर्की की गई है।

बता दें कि यह मामला वर्ष 2014-2015 का है. उस समय अपर ककेटो डैम के निर्माण के कारण बूढ़दा तहसील बैराड़ के किसान संतचरण धाकड़ की सिंचित जमीन डैम के डूब क्षेत्र में आ गई. भू अर्जन अधिकारी, तत्कालीन SDM पोहरी जेएस बघेल और जल संसाधन विभाग के इंजीनियर मेहंदी दत्ता ने किसान संत चरण धाकड़ की जमीन को असिंचित दर्शाया. अफसरों ने उसी के हिसाब से से मुआवजा दिया. इसके बाद किसान संतचरण धाकड़ ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर की और सिंचित जमीन के हिसाब से मुआवजे की मांग की।

कोर्ट ने संतचरण धाकड़ की जमीन को सिंचित माना. इसके साथ ही कोर्ट ने भू-अर्जन अधिकारी SDM को खर्च सहित किसान संतचरण धाकड़ को 02 लाख 74 हजार 145 रुपए की मुआवजा राशि अदा करने का आदेश दिया. इसके बाद भी एसडीएम ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया. कोर्ट ने SDM ऑफिस की संपत्ति कुर्की कर किसान को मुआवजा अदा करने का आदेश जारी कर दिया. कोर्ट के इसी आदेश के पालन में SDM की गाड़ी कुर्क कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH