एक झूठ को छिपाने के लिए युवती ने रची ऐसी साजिश की पुलिस को आ गई निर्भया काण्ड की याद ,,

देश , 29-07-2020 1:42:58 AM
Anil Tamboli
एक झूठ को छिपाने के लिए युवती ने रची ऐसी साजिश की पुलिस को आ गई निर्भया काण्ड की याद ,,
नई दिल्ली 28 जुलाई 2020 - देश की राजधानी दिल्ली में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें उलझकर दिल्ली पुलिस की रातों की नींद उड़ गई , वहीं, जब मामले की सच्चाई सामने आई तो पूरे पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली। 

दरअसल कुछ पहले ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ हुए विवाद को छिपाने के लिए एक युवती ने चलती बस में दुष्कर्म की कोशिश की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। 
 जैसे ही युवती के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया तो पुलिस के होश उड़ गए।
मामला युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का था, इसलिए दिल्ली पुलिस भी सकते में आ गई। दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों ने तत्काल इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए युवती की शिकायत के मुताबिक, पुलिस की टीमों को जांच में लगा दिया लेकिन जांच में जुटी पुलिस को हर मोड़ पर निराशा हाथ लग रही थी , पुलिस की 20 अलग अलग टीमें युवती के बताए मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई जांच मे सामने आया कि युवती के बताए गए मार्ग पर बस गई ही नहीं। 

पुलिस ने जब युवती के साथ सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।  
युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दिया कि उसका बदरपुर में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसे चोट लग गई। इसके बाद नेहरू प्लेस स्थित अपने कार्यालय पहुंची, जहा झगड़े की बात को छिपाने के लिए उसने झूठी कहानी रची। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले ही इस शिकायत मिली थी कि बदरपुर से नेहरू प्लेस के बीच चलने वाली एक बस में युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यह भी बताया गया कि दरिंदगी से बचने के लिए युवती गोविंदपुरी के आसपास बस से कूद गई। इससे युवती को चोट आई थी ।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली पुलिस ने युवती के भविष्य को देखते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH