पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार होने वाली विवाहिता पहुंची थाने , प्रेमी के खिलाफ कराया दुष्कर्म का केस दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार होने वाली विवाहिता पहुंची थाने , प्रेमी के खिलाफ कराया दुष्कर्म का केस दर्ज
इंदौर 20 दिसम्बर 2022 - इंदौर में महिला अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे ही शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज करवाया है. युवक के प्यार में पागल महिला अपना बसा बसाया घर छोड़कर उसके साथ रहने पहुंची थी, लेकिन उसे धोखा मिला. शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबध बनाए. जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो फरार होकर किसी और युवती से सगाई कर ली. अब पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज किया है।

इंदौर के महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि फ्रेंडशिप डे के मौके पर वह अपने पति के साथ एक होटल की पार्टी में गई थी. यहां उसकी मुलाकात रोहित सिंह से हुई. फिर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो गई. पीड़िता ने आगे बताया कि उसने रोहित से कहा कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है. इस पर रोहित ने कहा कि मैं उसके पास आ जाऊं, फिर हम दोनों शादी कर लेंगे. महिला ने पुलिस को बताया कि पति मेरे साथ मारपीट करता था. पति की हरकतों से मैं बहुत ज्यादा परेशान थी. पति की हरकतों के बारे में रोहित को बताती थी. रोहित हर बार यही कहता कि पति को छोड़कर मेरे पास आ जाओ. मैं तुम्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं होने दूंगा. उसके इसी अपनेपन में आकर मैंने पति को छोड़ दिया और रोहित के पास अपने दोनों बच्चों को लेकर रहने चली गई।

पीड़िता ने बताया कि पति का घर छोड़कर मैं रोहित के साथ रहने चली गई थी. रोहित ने हमें अच्छे से रखा. इस दौरान हम दोनों के बीच संबंध भी बने. जब मैं शादी करने की बात कहती तो वह टाल देता. धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलने लगा. फिर वह मुझे इंदौर में छोड़कर सतना चला गया. कुछ दिनों बाद मुझे पता चला कि रोहित ने सतना में किसी लड़की से सगाई कर ली है. मैंने रोहित को फोन लगाया, लेकिन उसने मेरा कॉल रिसीव करना बंद कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH