पटवारी अनिल पाठक , RI गरीब दास और दलाल राकेश जायसवाल 07 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पटवारी अनिल पाठक , RI गरीब दास और दलाल राकेश जायसवाल 07 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
उमरिया 19 दिसम्बर 2022 - रीवा लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को उमरिया जिले में एक बार फिर रिश्वत लेने वाले राजस्व विभाग के दो लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारियों में आरआई और पटवारी शामिल है। इसमें एक तीसरा व्यक्ति दलाल भी शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए लोकायुक्त DSP प्रवीण सिंह परिहार ने बताया, कि उमरिया जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत कार्यरत पटवारी अनिल पाठक , रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) गरीब दास खैयाम , दलाल राकेश जायसवाल को 07 हजार रुपये की रिश्ववत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

वही लोकायुक्त DSP प्रवीण सिंह परिहार ने आगे जानकरी देते हुए बताया कि फरियादी वेदप्रकाश जायसवाल निवासी ग्राम बचहा जिला उमरिया ने हाल ही में एक जमीन खरीदी दी। जिसके सीमांकन के लिए लगातार वह आरआई और पटवारी के चक्कर लगा रहा था। लेकिन उसे बार बार बहाने बाजी करके वापस बैरंग भेज दिया जाता था। एक दिन गांव के ही दलाल राकेश जायसवाल के माध्यम से फरियादी से 07 हजार रुपए की माँग की गई थी। जैसे ही फरियादी से रुपए की मांग शुरू हुई उन्होंने इस मामले को लोकायुक्त तक ले जाने का मन बना लिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी।

फरियादी राकेश जायसवाल ने रीवा कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम अमरपुर पहुंच गई इसके बाद पीड़ित को रुपए लेकर भेजा गया और लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में तीनों आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए।

लोकायुक्त द्वारा उमरिया जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले महीने भी एक आर आई को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले को एक महीना भी नहीं बीता और एक आर आई और एक पटवारी फिर गिरफ्तार हो गए हैं। उमरिया जिले में राजस्व विभाग के कर्मचारियों का हाल क्या है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक दिन पहले रविवार की शाम को मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम खुटार में धान खरीदी केंद्र के मजदूरों के साथ तहसीलदार एमपी विराट ने बुरी तरह से मारपीट कर दी थी। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मनमानी और दादागिरी इसी तरह सामने आ रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH