छत्तीसगढ़ - महिला पार्षद के साथ मारपीट , सटोरियों और शराब कोचियों ने किया हमला , FIR दर्ज

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला पार्षद के साथ मारपीट , सटोरियों और शराब कोचियों ने किया हमला , FIR दर्ज
रायगढ़ 18 दिसम्बर 2022 - वार्ड की महिलाओं द्वारा शराब की अवैध बिक्री और सट्‌टे की शिकायत के बाद जायजा लेने पहुंची महिला पार्षद ने कुछ संदेहियों से बात करना शुरू की तो उन्होंने वार्ड 32 की पार्षद पुष्पा साहू से मारपीट की। भाजपा नेताओं के साथ पार्षद जूटमिल चौकी पहुंची। हुज्जत और मारपीट करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। 

शहर में सटोरियों और शराब कोचियों के हौसले बुलंद हैं, जनप्रतिनिधि की पिटाई का यह पहला मामला है। पुष्पा ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले की महिलाओं ने शिकायत की थी। आरोप था कि शैलेन्द्र साहू, के.पी. साहू और मिनकेतन साहू सहित अन्य लोगों द्वारा अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। और सट्‌टा लिखवाया जाता है। ये लोग क्षेत्र माहौल खराब कर रहे है। पार्षद कबीर चौक में शैलेन्द्र साहू की दुकान पहुंची। यहां शैलेन्द्र , के.पी. और मिनकेतन थे। उन्होंने पार्षद पुष्पा साहू से हुज्जत करनी शुरू कर दी। इसके बाद तीनों ने पार्षद से मारपीट की। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई थी। पुष्पा साहू बीजेपी नेताओं और वार्ड के लोगों के साथ SP से शिकायत करने के लिए पहुंची थी। पुलिस अफसरों ने उन्हें थाने में जाकर FIR दर्ज कराने के लिए कहा। पुष्पा की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 294 , 506 , 323 , 34 के तहत FIR दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..

छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH