शादी की पहली रात को पत्नी ने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा , फिर शुरू हुआ यह सिलसिला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी की पहली रात को पत्नी ने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा , फिर शुरू हुआ यह सिलसिला
ग्वालियर 18 दिसम्बर 2022 - ग्वालियर में एक महिला के शादी के बाद ससुराल में अरमानों को सुहागरात से पहले ही ऐसी ठेस पहुंची कि जिंदगी दोराहे पर आ गई। सुहागरात से पहले महिला ने पति को जेठानी के साथ गलत काम करते देखा। जब उसने अवैध संबंध का विरोध किया तो पति ने उसे बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना शहर के डीडी नगर में साल 2018 की है। घटना के बाद जब पीड़ित महिला ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तीन साल तक महिला ने अपना घर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पति की हरकतों में कोई परिवर्तन नहीं आया और उल्टे उससे दहेज की मांग की जाने लगी। जिस पर पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के मुरार निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि साल 2018 में उसकी शादी डीडी नगर में हुई थी। शादी में ससुरालवालों द्वारा की गई मांग को उसके परिजन ने पूरा किया। शादी तय होने के बाद उसके कई अरमान थे कि वह नए घर और नए हमसफर के साथ एक अलग दुनिया बसाएगी। लेकिन शादी के बाद वह ससुराल पहुंची तो अगले ही दिन उसने पति को सुहागरात से पहले भाभी के साथ गलत संबंध बनाते पकड़ा था। पति की हरकत से उसके पैरों तले जमीन निकल गई और जब उसने विरोध किया तो पति व भाभी ने उससे मारपीट की। 

नई शादी होने के कारण वह शांत रही और मायके आने के बाद परिजन से शिकायत की तो परिजन ने समाज के लोगों को जोड़कर पंचायत बुलाई तो उसमें आश्वासन मिला कि अब इस तरह की हरकत नहीं होगी और कुछ दिन सब ठीक चलने के बाद पति फिर से भाभी के साथ संबंध बनाने लगा और जब वह विरोध करती तो उसके  साथ मारपीट की जाने लगी। इससे आहत होकर वह मायके पहुंची और काफी समय तक मायके रही। इसके बाद पति उसे आश्वासन देकर वापस ले गया और फिर से पुरानी हरकतें करने लगे।

ससुराल से आने के बाद महिला ने महाराजपुरा थाना व महिला थाने में मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब तो उसके अन्य ससुराल वाले भी दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे हैं। इस दौरान उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। पर इसके बाद भी पति व ससुराल वालो का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब तो वह इतने गिर गए हैं कि उसके कमरे में उसके सामने ही गलत काम करते थे और जब उसने विरोध किया तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह काफी आहत हुई है और उसे लगता है कि अब उसके रिश्ते को बचाने की सारी आस खत्म हो गई हैं।

महाराजपुरा थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पति व ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH