अनियंत्रित डंपर ने बाईक और स्कूटी सवार 06 लोगो को मारी टक्कर , हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अनियंत्रित डंपर ने बाईक और स्कूटी सवार 06 लोगो को मारी टक्कर , हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
छिंदवाड़ा 18 दिसम्बर 2022 - शनिवार रात को बेकाबू डंपर ने बाइक और स्कूटी सवार 6 लोगों को कुचल दिया, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टेरिंग फेल होने से ये हादसा हुआ है। हादसा चंदनगांव में लिंगा रोड पर सतीजा पेट्रोल पम्प के पास हुआ, जहां बेकाबू डंपर ने बाइक और स्कूटी सवार युवकों को कुचल दिया। मृतक की पहचान रामलखन (32) निवासी चिखली खुर्द और संजय पिता श्रीराम (33) निवासी चंदनगंव के रूप में हुई,एक अन्य की पहचान शेष है। हादसे में रितेश पिता गेंदूलाल , तोहिद पिता शौकत कुरेशी निवासी दिवांचीपुरा और सागर पिता आनंदराव निवासी बरारीपुरा घायल हो गए। डंपर की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद डंपर डिवाइडर से जा टकराया।

मौके से वाहन चालक फरार हो गया। हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पंहुच गया। तीनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायल तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज जारी है। अनियंत्रित डंपर जिसका क्रमांक MP 28, H 1479 है, जो सुरेश कुमार बारस्कर के नाम पर रजिस्टर्ड है। थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि मृतकों का फिलहाल पोस्टमार्टम किया जा रहा है, वाहन चालक के खिलाफ विधिक कारवाई की जाएगी। यह संभवना है कि शायद डंपर के स्‍टेयरिंग फेल होने से हादसा हुुुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH