छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला ने थाने में दिया बच्चे को जन्म , जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ्य , जाने क्या है मामला

धमतरी , 13-12-2022 5:51:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला ने थाने में दिया बच्चे को जन्म , जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ्य , जाने क्या है मामला
धमतरी 13 दिसम्बर 2022 - धमतरी जिले से लोगों को आश्चर्यचकित करने वाली खबर सामने आई है. जिसने लोगों को एक ही समय में हैरान और खुश दोनों कर दिया है. दरअसल धमतरी के भखारा थाना में एक गर्भवती महिला ने थाने में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. जानकारी के मुताबिक तिल्दा की रहने वाली सोनाली पाल अपने मायके बांगोली गांव आई थी. सोनाली को 8 माह सेे ज्यादा का गर्भ था।

सफर के दौरान सोनाली पाल ने भखारा थाना के सामने एक होटल में नाश्ता किया. नाश्ते के बाद पानी पीने के लिए वो भखारा थाने के अंदर लगे वाटर फिल्टर तक गई. तभी सोनाली को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. जिसके बाद थाने का स्टाफ अलर्ट हो गया और फौरन ही एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया. लेकिन एम्बुलेंस के आने से पहले ही थाना परिसर में ही सोनाली का प्रसव हो गया।

इसके कुछ देर बाद एम्बुलेंस भी पहुंच गया. जिसमें जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरी जांच में पता चला कि अचानक डिलीवरी होने के बावजूद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. दोनों की सलामती की खबर मिली तब पुलिस ने भी राहत की सांस ली. पुलिस ने बताया कि एक महिला का प्रसव भखारा थाना में हुआ है जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH