ड्यूटीरत ट्रैफिक पुलिस के जवान को कार चालक ने बोनट पर लटका कर 05 किलोमीटर तक घसीटा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ड्यूटीरत ट्रैफिक पुलिस के जवान को कार चालक ने बोनट पर लटका कर 05 किलोमीटर तक घसीटा
इंदौर 13 दिसम्बर 2022 - इंदौर के सत्यसाईं चौराहे पर सोमवार को यातायात पुलिसकर्मी शिवसिंह चौहान ने सामने से आ रही कार को जैसे ही रोकने का इशारा किया, चालक ने अचानक कार की स्पीड बढ़ा दी। घबराकर चौहान ने कार का बोनट पकड़ लिया। करीब चार-पांच किलोमीटर तक कार के बोनट को पकड़कर शिवसिंह चौहान लटके रहे। इसके बाद भी चालक तेजगति से वाहन चलाता रहा। 

इसी बीच अन्य पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। आखिरकार लसूड़िया थाने के सामने पुलिस ने दो ट्रक खड़े कर कार रुकवाई और कार चालक केशव पुत्र योगेश उपाध्याय निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार किया। लसूड़िया पुलिस ने आरोपित चालक पर मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित के पास से लाइसेंसी बंदूक मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूबेदार सुरेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि चार से पांच किलोमीटर तक कार चालक आरक्षक शिवसिंह चौहान को बोनट पर लटकाकर ले गया, जिसके उनके हाथ छिल गए और फ्रेक्चर भी हुआ है। उनका मेडिकल करवाया गया है। आरोपित चालक पर लसूड़िया पुलिस ने शांति भंग करने, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है।

शिवसिंह चौहान ने बताया कि मेरी ड्यूटी क्यूआरटी टीम में सत्यसाईं चौराहे पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक थी। चेकिंग के दौरान देवास नाका की तरफ से कार MP 07 MB 0099 का चालक मोबाइल पर बात करते हुए आ रहा था। मैंने रोका और चालान बनवाने के लिए कहा। 

इस पर चालक कहने लगा मैं नहीं बनवाऊंगा और अभद्र शब्द कहने लगा। तभी मैं गाड़ी रोकने के लिए सामने आया तो वह कार आगे बढ़ाने लगा। चालक कार तेज गति में चलाकर मेरे ऊपर चढ़ाने लगा तो मैंने बोनट पकड़ लिया। इसके बाद वह मुझे बोनट पर लटकाए हुए तेजी से देवास नाका तरफ जाने लगा। बीच-बीच में ब्रेक लगाकर नीचे गिराने की कोशिश करता रहा। अन्य यातायात पुलिसकर्मी उसे रोकने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह नहीं रुका। अगर मैं गिर जाता तो मेरी जान भी जा सकती थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH