अवैध संबंध में पति बना बाधा तो पत्नी ने रच दी पति की हत्या की साजिश , प्रेमी को घर बुलाकर कराई हत्या

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में पति बना बाधा तो पत्नी ने रच दी पति की हत्या की साजिश , प्रेमी को घर बुलाकर कराई हत्या
ग्वालियर 13 दिसम्बर 2022 - मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मृतक के भाई ने हत्या की आशंका उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर जताई है. आरोप है कि प्रेमी को चुपचाप घर पर बुलाकर भाई की उसकी ही पत्नी ने हत्या करा दी. घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी प्रेमी को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया है. मामले की छानबीन अभी जारी है. इसके साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।

मामला माधौगंज थाना क्षेत्र के आपागंज इलाके का है. यहां के रहने वाला अनवर खान ऑटो मैकेनिक की हत्या कर दी गई. मृतक के भाई फिरोज खान का आरोप है कि भाई को उसकी पत्नी फरीन और उसके प्रेमी समीर खान ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है. आरोप यह भी है कि भाई की पत्नी ने अपने प्रेमी को चुपके से घर पर बुलाया और अनवर को मौत की नींद सुला दिया. फरीन अपने पति अनवर के साथ नहीं रहना चाहती थी. उसने कुछ दिन पहले यह बात परिवार के लोगों को बताई थी।

वारदात के बाद आरोपी समीर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र वर्धमान के मुताबिक, आरोपी के पास से कट्टा और चाकू बरामद किए गए हैं. मृतक के शरीर पर तीन-चार गंभीर चोट के निशान मिले हैं. हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. कहा जा रहा है कि अवैध संबंधों और लेनदेन के विवाद में अनवर को मौत के घाट उतारा गया है. मामले की जांच अभी जारी है. आरोपी समीर पुलिस की पकड़ में है. मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने अनवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH