कांग्रेस विधायक की सदस्यता खतरे में , विधानसभा अध्यक्ष लेंगे अंतिम निर्णय , सत्र के लिए लगाए प्रश्न किये गए शून्य

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस विधायक की सदस्यता खतरे में , विधानसभा अध्यक्ष लेंगे अंतिम निर्णय , सत्र के लिए लगाए प्रश्न किये गए शून्य
भोपाल 12 दिसम्बर 2022 - मुरैना की सुमावली सीट से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा की विधानसभा सदस्यता को लेकर अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम करेंगे। अजब सिंह कुशवाहा को न्यायालय ने जमीन से जुड़े मामले में दो वर्ष के जेल की सजा सुनाई है। विधानसभा सचिवालय ने उन्हें नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा था, जिस पर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर करनेे की जानकारी देते हुए समय देने की बात कही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह से प्रकरण की अद्यतन स्थिति प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं ताकि सत्र प्रारंभ होने के पूर्व निर्णय लिया जा सके। वहीं, टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा से भाजपा विधायक राहुल सिंह लोधी का निर्वाचन शून्य किए जाने के संबंध में न्यायालय का आदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और विधानसभा को प्राप्त नहीं हुआ है।

उधर, विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा के वेतन-भत्ते पर रोक लगानेे के बाद उनके द्वारा शीतकालीन सत्र के लिए लगाए प्रश्नों को शून्य कर दिया है। प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह का कहना है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रविधान अनुसार आज की स्थिति में विधायक की अयोग्यता बरकरार है। जब तक उन्हें उच्च न्यायालय से सजा पर स्थगन प्राप्त नहीं हो जाता है या फिर वह निरस्त नहीं हो जाती है, तब तक वे अयोग्य ही माने जाएंगे।

यही कारण है कि उन्हें सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। वे विधानसभा की किसी समिति की बैठक में भी भाग नहीं ले पाएंगे। कुशवाहा की सदस्यता को लेकर अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष सभी परिस्थितियों को देखते हुए करेंगे। अभी उनके द्वारा उच्च न्यायालय में अपील किए जाने की सूचना दी गई है, जिसे अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। उन्होंने अद्यतन स्थिति पता लगाने के लिए कहा है। सत्र प्रारंभ होने के पूर्व निर्णय कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH