बोरवेल में गिरे तन्मय साहू की मौत के मामले में खेत मालिक पर गैरइरादतन हत्या का अपराध दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बोरवेल में गिरे तन्मय साहू की मौत के मामले में खेत मालिक पर गैरइरादतन हत्या का अपराध दर्ज
बैतूल 12 दिसम्बर 2022 - बैतूल जिले के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरने से हुई आठ साल के तन्मय साहू की मौत के मामले में पुलिस ने खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। SDOP शिवचरण बोहित ने बताया कि आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी में आठ साल का तन्मय पिता सुनील साहू 06 दिसंबर को खेलते वक्त मांडवी जूनावानी रोड पर स्थित नानकराम चौहान के खेत के बोरवेल मे गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

थाना आठनेर मे मर्ग कायम कर मृतक बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान व मर्ग जांच के बाद खेत मालिक नानकराम पिता दमडया चौहान निवासी मांडवी के विरुद्ध धारा 304 के तहत अपराध कायम कर जांच में लिया गया है।

मांडवी में खुले बोरवेल में गिरने से बालक की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को समूचे जिले में जांच करा कर एक सप्ताह के भीतर खुले पड़े बोरवेल को सख्ती से बंद करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह के बोरवेल को बंद करने का व्यय संबंधित बोरवेल मालिक को वहन करना होगा। कलेक्टर ने कहा है कि एक सप्ताह बाद अगर बोरवेल खुला पाया गया तो बोरवेल मालिक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH