पिता को अपने चाची के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखने की कीमत 15 साल के बेटे को जान देकर पड़ी चुकानी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता को अपने चाची के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखने की कीमत 15 साल के बेटे को जान देकर पड़ी चुकानी
देवास 12 दिसम्बर 2022 - मध्य प्रदेश के देवास जिले में 15 साल के लड़के की हाथ कटी लाश मिली थी. घटना के तीसरे दिन गहन जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर दिया. देवास SP डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने बताया कि पिता ने ही बेटे हरिओम की गला दबाकर हत्या की थी. बाद में उसके दोनों हाथ कंधे से काटकर 350 फीट गहरे बोरिंग के गड्ढे में फेंक दिए थे। प्रेमिका के कहने पर पिता ने बेटे की निर्मम हत्या करने की बात कुबुल की है. पुलिस ने आरोपी पिता मोहनलाल और उसकी 28 साल की प्रेमिका आशा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब कैमरे की मदद से बोरिंग में फेंके गए मृतक के दोनों हाथ और उसका शर्ट निकालने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, 6 दिसंबर की शाम 15 साल के लड़के की हाथ कटी लाश मिली थी. जिले के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा हरिओम नाम के लड़के की इतनी बर्बरता से की गई हत्या से गांव में सनसनी फैली हुई थी. गांव वालों का कहना था कि हरिओम की किसी से दुश्मनी नहीं थी।
मामले की जांच कर रही बरोठा थाना पुलिस ने जब मृतक हरिओम के पिता मोहनलाल से घटना के संबंध में पूछताछ की. आरोपी पिता ने पुलिस से पहली बार में कहा था कि बेटा हरिओम पांच दिसंबर की रात करीब ढाई बजे खेत पर फसल में पानी देने गया था. अगली सुबह 5 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा था. पहले हमें लगा था कि वह अपने मामा के घर चला गया है।

अगली बार जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसका बयान बदल गया. इससे पुलिस को पिता पर ही शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने पिता से साइंटिफिक तरीके लंबी पूछताछ की. सिलसिलेवार घटना का ब्योरा पूछा. वह हर बार अलग कहानी सुनाने लगता. बार-बार बदलते बयानों की वजह से वह खुद ही उलझ गया और अंत में उसने अपने बेटे हरिओम की हत्या करने की बात कुबुल कर ली।
आरोपी पिता मोहनलाल ने पुलिस को बताया, ''मेरे अपने चचेरे भाई की पत्नी आशा से अवैध संबंध हैं. बेटे हरिओम ने 2 दिसंबर को हम दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. आशा ने मुझ पर बेटे की हत्या का दबाव बनाया. मुझे भी लगा कि कहीं बेटा सभी को हम दोनों के बारे में बता न दे।

मोहनलाल ने आगे कहा की फिर मैंने 05 दिसम्बर की रात करीब 2:30 बजे हरिओम को नींद से उठाया और उसे खेत चलने के लिए कहा. वह मेरे साथ खेत पर आ गया. यहां मैं उसे खेत पर बने मकान की छत पर ले गया. फिर बेटे का रस्सी से गला दबा दिया. जब बेटे की मौत हो गई, तो उसके दोनों हाथ दरांती से काट दिए। आरोपी पिता ने आगे बताया  कि शव को खेत में झाड़ियों में फेंक दिया था. बेटे के काटे गए हाथों को खेत पर बनी के लिए बनी बोरिंग के 350 फीट गड्ढे में फेंक दिए थे. फिर सुबह करीब 5:18 बजे पुलिस को बेटे की हत्या होने की झूठी खबर दी थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता और प्रेमिका के बीच पिछले पांच साल से अवैध संबंध हैं. आशा खुद भी दो बच्चों की मां है. हत्या के आरोपी पिता और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिता को अपने चाची के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखने की कीमत 15 साल के बेटे को जान देकर पड़ी चुकानी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH