जिंदगी की जंग हार गया 06 का मासूम तन्मय साहू , 84 घंटे के रेस्क्यू के बाद बोरवेल से निकाली गई डेडबॉडी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिंदगी की जंग हार गया 06 का मासूम तन्मय साहू , 84 घंटे के रेस्क्यू के बाद बोरवेल से निकाली गई डेडबॉडी
बैतूल 10 दिसम्बर 2022 - मांडवी गांव में पुराने बोरवेल में मंगलवार शाम को गिरा 06 साल का तन्मय जिंदगी की जंग हार गया। करीब 84 घंटे तक चले बचाव अभियान में जुटी टीम ने 10 फीट लंबी सुरंग की खोदाई रात करीब 2 बजे पूरी की और इसके बाद तन्मय के शरीर को बोरवेल से बाहर निकालने का कार्य प्रारंभ किया गया। सुबह 5.30 बजे उसकी बाडी को बाहर निकाला गया और कपड़े में लपेटकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि रेस्क्यू का काम पूरा कर लिया गया है। बाडी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाई जा रही है।

मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे तन्मय की मौत पर मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रशासन के अथक प्रयासो के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में तन्मय का परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मांडवी गांव के सुनील साहू का 06 साल का बेटा तन्मय मंगलवार शाम करीब पांच बजे खेलने ले दौरान नानक चौहान के खेत में पुराने खुले पड़े बोरवेल में गिर गया था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव का कार्य प्रारंभ किया गया। पोकलेन और बुलडोजरों की मदद से बोरवेल के पास 46 फीट गहराई तक खोदाई का काम किया गया। चट्टानों और पानी के रिसाव से बचाव दल को चार दिन का वक्त लग गया। 

इसी के चलते तन्मत को नही बचाया जा सका तन्मय को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ के 61 जवान और अफसर चार दिन से मोर्चे पर डटे रहे। बोरवेल के पास पोकलेन और बुलडोजर की मदद से मंगलवार शाम करीब 8 बजे से बचाव का अभियान शुरू हो गया था। खोदाई का काम गुरुवार शाम को पूरा किया गया और फिर 10 फीट लंबी सुरंग बनाने का काम शुरू किया गया था। सुरंग बनाने के दौरान मिट्टी धंसकने के कारण मशीनों का उपयोग बंद कर हाथों से खोदाई कर मलबा निकाला गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH