ऑटो चालक की करतूत , घर मे घुस कर युवती से किया रेप , बनाया अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल कर लगातार करने लगा दुष्कर्म

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑटो चालक की करतूत , घर मे घुस कर युवती से किया रेप , बनाया अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल कर लगातार करने लगा दुष्कर्म
ग्वालियर 10 दिसम्बर 2022 - मध्यप्रदेश में आए दिन रेप और छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश से आज एक और रेप का मामला सामने आया है। युवती को घर में अकेला पाकर एक परिचित युवक घर में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया व उसके बाद भाग गया। वारदात के समय आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाएं। जिन्हे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसका शोषण करता रहा, साथ ही में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शोषण और धमकियों से परेशान होकर पीड़ित युवती थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के रामनगर लूटपुरा में रहने वाली 27 वर्षीय युवती का है।

युवती ने पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि 05 अक्टूबर को रात की 11 बजे जब अपने घर पर अकेली थी, उसी वक्त परिचित नीरज तिवारी घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब लड़की ने उसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती की यही नहीं आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाये और उसे वायरल करने की धमकी देकर लड़की का शोषण करता रहा।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार  जब पीड़िता जॉब के लिए ऑटो तलाश कर रही थी तब उसकी जान-पहचान आरोपी ऑटो चालक नीरज तिवारी से हुई थी। इसी बात का फायदा उठाकर वह उसके बस्ती के घर में घुस आया। घटना की जानकारी देते हुए हजरत थाने के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि थाने पर आकर एक पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म करने वाला उसका परिचित ऑटो चालक है जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और उसे डरा धमकाया । पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस जुट गई है, जल्द से जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH