पिछले 72 घंटो से बोरवेल में फंसा हुआ है 06 साल का मासूम , कोई रिस्पांस नही दे रहा है तन्मय , पढ़े अब तक का पूरा अपडेट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिछले 72 घंटो से बोरवेल में फंसा हुआ है 06 साल का मासूम , कोई रिस्पांस नही दे रहा है तन्मय , पढ़े अब तक का पूरा अपडेट
बैतूल 09 दिसम्बर 2022 - मांडवी गांव में मंगलवार शाम बोरवेल में गिरे 06 साल के तन्मय साहू को सुरक्षित निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान पिछले 72 घंटे से चलाया जा रहा है। NDRF और SDRF की टीम द्वारा बोरवेल के समानांतर 46 फीट का गड्डा कर शुक्रवार 03 बजे तक करीब नौ फीट लंबी सुरंग बनाई जा चुकी है। तन्मय तक पहुंचने के लिए अब मात्र तीन फीट सुरंग बनाई जानी बाकी है। 

सुरंग बनाने के दौरान मिट्टी धंसकने के कारण अब मशीनों का उपयोग बंद कर हाथों से खोदाई कर मलबा निकाला जा रहा है। शुक्रवार को कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस भी हेलमेट लगाकर उस स्थान पर उतरे, जहां से सुरंग बनाई जा रही है। कलेक्टर बैंस ने बताया कि लगभग तीन फीट सुरंग की खोदाई शेष रह गई है। मलबा बाहर निकालने के लिए कुछ देर के लिए काम रोका गया है। अभी भी तन्मय के शरीर में कोई हरकत नजर नहीं आ रही है। मौके पर डाक्टरों की टीम मौजूद है, जो तन्मय को बाहर निकालने के तत्काल बाद परीक्षण करेगी और अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि तन्मय के परिजनों से सतत संपर्क मे हैं और उन्हें जानकारी भी दी जा रही है।

होमगार्ड कमांडेंट एस.आर. आजमी के मुताबिक सुरंग बनाने के दौरान पानी का तेजी से रिसाव हो रहा है। कुछ देर खोदाई करने के बाद मोटर पंप की मदद से पानी बाहर निकाला जा रहा है। शुरुआत में सुरंग की खोदाई करने के लिए गांव के युवाओं की भी मदद ली गई थी। इसके बाद NDRF की टीम सुरंग बना रही है। खोदाई करने के साथ लोहे की प्लेटों को नट बोल्ट से कसकर बाक्स बनाते हुए टीम आगे बढ़ रही है।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि यह ध्यान रखेंगे कि बोरवेल को कोई क्षति ना हो। इसके बाद मशीन से खोदाई नही करेंगे। तन्मय की स्थिति के बारे में कलेक्टर बैंस ने बताया कि कोई रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH