फिल्म दृष्यम जैसी घटना , बच्चे को जिंदा दफन करने की फैली अफवाह , खुदाई करने पर हुआ ये खुलासा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फिल्म दृष्यम जैसी घटना , बच्चे को जिंदा दफन करने की फैली अफवाह , खुदाई करने पर हुआ ये खुलासा
रतलाम 09 दिसम्बर 2022 - रतलाम शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के रेलवे पटरी के पास स्थित जी सेक्टर के मैदान में बच्चे को जिंदा दफन की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारी व जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और गड्ढा खुदवाया तो उसमें बकरी का एक मृत बच्चा मिला बकरी का बच्चा निकलने के बाद पुलिस व लोगों ने भी राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे कुछ बच्चे मुंबई रेल लाइन के पास स्थित दीनदयाल नगर जी सेक्टर क्षेत्र में रेलवे पटरी से लगे ईंट भट्टों के पास मैदान में खेलने पहुंचे थे। मैदान में एक स्थान पर कुछ बड़ा गड्ढे को ढंके हुए देखा जिसके बाद बच्चों ने आसपास के क्षेत्र में जाकर कुछ लोगों को बताया कि वहां गड्ढा खोदकर इंसान के बच्चे को जिंदा गाड़ा गया है तथा बच्चे के रोने की आवाज आ रही है।

आसपास के लोग यह सुनकर तत्काल बच्चो के साथ मौके पर पहुंचे वहां किसी को दफनाने जैसा स्थल दिखाई दिया। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दीनदयाल नगर के थाना प्रभारी जितेंद्र कनेश , एसआई शांतिलाल चौहान व कुछ जवानों को तत्काल मौके पर पहुंचे साथ ही मीडियाकर्मी व अन्य लोग भी पहुंचे पुलिस ने वहां तत्काल गड्ढे को खुदवाया।

कुछ देर तक खोदने पर पहले तो लाल कपड़ा व नमक की पोटली आदि दिखाई दिए। तो लगा कि वास्तव में वहां इंसान का बच्चा दफन हुआ होगा, लेकिन जब गड्ढे को ज्यादा गहरा खुदवाया गया तो उसमें काले रंग का बकरी का बच्चा मृत अवस्था में दिखाई दिया उसे बाहर निकलवा कर वापस वहीं पर दफन करवा दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH