ट्रक और बलेरो में जबरदस्त टक्कर , हादसे में दादी और पोते सहित तीन की मौत , सात लोग घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रक और बलेरो में जबरदस्त टक्कर , हादसे में दादी और पोते सहित तीन की मौत , सात लोग घायल
ग्वालियर 08 दिसम्बर 2022 - सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के तहत खूबत घाटी में बोलेरो और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी मथुरा से गिरिराज परिक्रमा लगाकर बोलेरो वाहन से लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक मनियर गांव के कुछ लोग मथुरा गिरिराज परिक्रमा करने के लिए गए थे। परिक्रमा करके जब वे लौट रहे थे और सतनवाड़ा के पास खूबत घाटी में बोलेरो पहुंची ही थी कि तभी सामने से आ रहे ट्रक से वह टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 55 वर्षीय शांति पत्नी रामप्रसाद राठौर , 35 वर्षीय परमानंद पुत्र बंटी राठौर , 15 वर्षीय अनुराज राठौर की मौत हो गई। अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। लेकिन अधिकतर घायलों की हालत खराब होने से उन्हें ग्वालियर अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

घटना के बाद आरोपित ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस आरोपित ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यही वजह रही कि बुलेरो में बैठे लोगों में तीन की मौत हुई और अन्य सात घायल हो गए।

गिरिराज परिक्रमा के बाद बोलेरो में बैठे सभी लोग थके हुए थे और तकरीबन सभी सो रहे थे। ऐसे में जब घटना हुई तो उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH