कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की करतूत , चोरी की शक में छात्राओं को जूते की माला पहनाकर कमरों में घुमाया

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की करतूत , चोरी की शक में छात्राओं को जूते की माला पहनाकर कमरों में घुमाया
बैतूल 06 दिसम्बर 2022 - जिले के दामजीपुरा में स्थित शासकीय आदिवासी कन्या छात्रावास में कक्षा पांचवीं की छात्रा समेत अन्य चार को चोरी के संदेह में जूते की माला पहनाने और भूत जैसा श्रृंगार कर कमरों में घुमाने का आरोप छात्रा और परिजनों ने लगाया है। मंगलवार को कोरकू समाज संगठन के साथ बैतूल पहुंचे परिजनों ने बताया कि दामजीपुरा के कन्या छात्रावास में कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली छात्रा और अन्य चार छात्राओं पर 400 रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए अधीक्षिका सुनीता उइके ने पहले तो सभी की पिटाई की और फिर उनके गले में जूते की माला पहनाई और उसके बाद चेहरे पर पाउडर , लिपिस्टिक , आंखों में काजल लगाकर छात्रावास के सभी कमरों में घुमाकर बेइज्जत किया गया।

परिजनों को छात्रा ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद पालक शनिवार को छात्रावास पहुंचे और उसे घर लेकर आ गए। मंंगलवार को कलेक्टर से शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि छात्रा ने उन्हें बताया है कि समय पर भोजन भी नहीं दिया जाता है। जिस दिन हमें बेइज्जत किया गया था उस दिन दोनों समय भोजन नहीं दिया गया। इस घटना के कारण छात्रा बेहद दहशत में है और दोबारा छात्रावास में जाने से इंकार कर रही है। इस मामले में कोरकू समाज संगठन ने कलेक्टर से मांग की है कि दोषी छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए अन्यथा संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

इस मामले में छात्रावास अधीक्षिका सुनीता उइके का कहना है कि 14 नवंबर को जब वे जनपद भीमपुर में आयोजित बैठक से छात्रावास वापस लौटीं तो छात्राओं ने उनके बैग से रुपये चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद तलाशी ली गई तो एक छात्रा के पास 350 रुपये मिल गए। इसके बाद उसे ऐसा न करने के लिए डांटा जरूर गया था। अभद्रता करने जैसा कुछ नहीं किया गया था। उस छात्रा के पालक शनिवार को छात्रावास आए और उसे अपने साथ घर ले गए। 70 सीट की क्षमता वाले छात्रावास में वर्तमान में 67 छात्राएं रह रही हैं।

इस मामले में बैतूल के कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस का कहना है की शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर इस तरह की घटना हुई है तो संबंधित को तुरंत निलंबित किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH