रिटायर्ड रेंजर की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी , रेंजर की हत्या कर जंगल मे लाश को जलाये जाने की आशंका

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रिटायर्ड रेंजर की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी , रेंजर की हत्या कर जंगल मे लाश को जलाये जाने की आशंका
नर्मदापुरम 06 दिसम्बर 2022 - वन विभाग के सेवानिवृत्त रेंजर सुरेश सुनेर 70 वर्ष की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। उनका शव बुदनी के जंगल में गडरिया नाले के पास अधीजली हालत में मिला है। जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद बुदनी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू की। सुरेश सुनेर ने अपने घूमने के वीडियो शोसल मीडिया पर पोस्ट किए थे। सुबह घूमने निकलने के बाद से ही वे घर नहीं पहुंचे थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुदनी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुदनी थाना प्रभारी विकास खींची का कहना है कि सेवानिवृत्त रेंजर सुरेश सुनेर का शव जंगल में पाइपलाइन के करीब मिला है।

बुदनी पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस परिजनों से भी जानकारी ले रही है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि सुरेश बिना बताए घर से निकले थे। वे अक्सर ही सुबह की सैर के लिए जाते थे, लेकिन यह घरवालों को पता होता था। मंगलवार को बिना बताए वे घर से बाहर गए थे। इंटरनेट मीडिया पर जब पोस्ट सामने आई तो उनकी खोजबीन शुरू कर दी थी। जब कोई जानकारी काफी देर तक नहीं लगी, तब पुलिस को सूचना दी गई।

जांच के दौरान यह भी तथ्य सामने आया है कि सिर के पिछले हिस्से में वार कर हत्या की गई है एवं घसीटकर शव को जंगल में फेंका गया है। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। हालांकि शव पूरी तरह से नहीं जल पाया है। पुलिस ने इस कुछ संदिग्धों को हिरास्त में लिया है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मोबाइल काल डिटेल भी निकाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने जांच बिंदु तय किए हैं जिनके आधार पर जांच की जा रही है। उनकी लोकेशन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

बुदनी TI का कहना है कि मामले की जांच के दौरान जो तथ्य सामने आ रहे है उनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अन्य लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH