बेटी की शादी के 10 दिन पहले ही तीन बच्चो की माँ अपने प्रेमी के साथ हुई फरार , साथ मे बेटी के दहेज के जेवर भी ले भागी

उत्तराखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटी की शादी के 10 दिन पहले ही तीन बच्चो की माँ अपने प्रेमी के साथ हुई फरार , साथ मे बेटी के दहेज के जेवर भी ले भागी
हरिद्वार 05 दिसम्बर 2022 - हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली इलाके में एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामना आया है. बेटी की शादी के 10 दिन पहले ही एक मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई. यही नहीं, प्रेमी संग भागने से पहले महिला बेटी की शादी के लिए तैयार जेवरात भी अपने साथ ले गई. मामला उस वक्त उजागर हुआ जब परिजन पुलिस थाने पहुंचे. दरअसल, मंगलौर कोतवाली इलाके की एक महिला रमा (बदला हुआ नाम) (38) अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के बीच ही अपने प्रेमी राहुल (बदला हुआ नाम) के साथ भाग गई. साथ ही शादी के लिए घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात भी ले गई. महिला और युवक किसी कंपनी में एक साथ काम कर करते थे।

पता चला कि महिला के पति का एक साल पहले देहांत हो गया था. महिला के 3 बच्चे (एक बेटा और 3 बेटी) हैं. बताया गया है कि बड़ी पुत्री का विवाह 14 दिसंबर को होना है, जिसके चलते घर में शादियों की तैयारी जोर-शोर पर चल रही थीं. मेहमानों का आना जाना भी शुरू हो गया था. अधिकांश रिश्तेदारों के यहां शादी का निमंत्रण भी भेजा जा चुका है. शनिवार रात को महिला परिवार को छोड़कर अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. संदेह के आधार पर उस युवक (महिला का प्रेमी) के बारे में जानकारी जुटाई तो वह भी घर से फरार मिला. घर की तलाशी में लाखों रुपए और जेवरात भी गायब मिले. मामला रविवार को पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले में मंगलौर कोतवाली के एसएचओ राजीव रौथान ने बताया, युवक और महिला शनिवार रात फरार हुए थे. महिला की बेटी की शादी 14 दिसंबर को है. वह अपनी बेटी की शादी के लिए बने जेवरात भी लेकर भागी है. महिला और युवक दोनों फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे और दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था. पुलिस को आशंका है कि दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली है. कोतवाल राजीव रौथान का कहना है कि दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोनों पकड़ में आ जाएंगे।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH