खून से लाल हुई सड़क , दो बाईक की सीधी टक्कर से 04 लोगो की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खून से लाल हुई सड़क , दो बाईक की सीधी टक्कर से 04 लोगो की मौके पर ही मौत
खरगोन 04 दिसम्बर 2022 - मध्य प्रदेश के खरगोन में दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए. मरने वालों में एक ही परिवार के दो भतीजे और काका भी शामिल हैं. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर इलाज कराने के लिए लोहारी जा रहे थे. सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक पर भी तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक की जान चली गई. सूचना मिलने पर एएसपी मनीष खत्री और एसडीएम ओम नारायण सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल के लिए रेफर करवाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना करवाए।

खरगोन जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मेन गांव थाना इलाके में यह हादसा हुआ. यहां लोहारी के पास जामला के मोड़ पर दो बाइक आमने-सामने से आपस में भिड़ गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 20 साल का संतोष पिता रूमसिंह, उसका भाई संदीप सीताराम सिंह (25) और दोनों के काका धूमसिंह (45) पिता जाल सिंह निवासी खेड़ी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया गया कि तीनों बाइक पर सवार होकर इलाज कराने के लिए लोहारी गांव जा रहे थे।

वहीं, दूसरी बाइक पर भी 3 लोग सवार थे. जिनमें 35 वर्षीय प्यारेलाल पिता नाहर सिंह निवासी नया बिलवा धूलकोट की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में सुनील पिता रमेश और मीठाराम पिता मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मनीष खत्री और एसडीएम ओम नारायण सिंह जिला अस्पताल पहुंचे. दोनों गंभीर घायलों का उपचार जारी है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH