छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन , भैंस लेकर थाने पहुंचे पार्षद और भैस के सामने बजाई बीन

दुर्ग , 04/12/2022 6:19:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन , भैंस लेकर थाने पहुंचे पार्षद और भैस के सामने बजाई बीन
दुर्ग 04 दिसम्बर 2022 - भिलाई नगर निगम पार्षद पीयूष मिश्रा ने नंदिनी रोड शराब दुकान के खिलाफ एक बार फिर अनोखा प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के साथ पीयूष मिश्रा ने आज भैंस के आगे बीन बजाकर सोए हुए शासन और प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। उन्होंने स्थानीय विधायक और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए नंदिनी रोड होते हुए छावनी थाने तक भैंस के साथ पैदल मार्च किया और थाने में पुलिस को ज्ञापन सौंपा। प्रर्शनकारियों ने उक्त शराब दुकान को जल्द से जल्द वहां से हटाने और तब तक वहां पर स्थायी रूप से पुलिस तैनात करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन हमारी मांगों पर अमल नहीं करता तो अब थाने के सामने बैठकर धरना दिया जायेगा।

पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों और व्यवसायियों के साथ नंदिनी रोड शराब दुकान को हटाने के लिए विगत 86 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान हमने विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और इस शराब दुकान को यहां से हटाकर किसी अन्यत्र जगह संचालित करने की मांग की, जिसके बावजूद आज तक प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगी। जिसके चलते आज हमने भैंस के आगे बीन बजाकर सोए हुए प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।

पार्षद पीयूष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदिनी रोड जो कि भिलाई की एक प्रमुख सड़क है औऱ कई प्रमुख क्षेत्रों का पहुंच मार्ग भी है, आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। विधायक की शराब दुकान के चलते यहां न केवल लोगों को व्यापार पूरी तरह से खत्म हो गया बल्कि स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां रोजाना अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं, वहीं पूर्व में यहां एक बच्चे को अपनी जान भी गंवानी पड़ चुकी है। इन सबके बावजूद स्थानीय प्रशासन विधायक के दबाव में यहां पर कार्रवाई करने से डरता है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पीयूष मिश्रा ने बताया कि लोगों की पीड़ा को समझते हुए हम सभी लोग यहां पिछले 85 दिनों से धरना प्रदर्शन कर स्थानीय प्रशासन को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH