कट्टे की नोक पर सराफा ब्यवसाई से 15 किलो चांदी की लूट , बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम , पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कट्टे की नोक पर सराफा ब्यवसाई से 15 किलो चांदी की लूट , बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम , पुलिस जांच में जुटी
बानमोर 03 दिसम्बर 2022 -  बानमोर कस्बे के फूलगंज इलाके से होकर अपने घर जा रहे सराफा व्यापारी को शुक्रवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी के सिर पर कट्टे के बट से प्रहार किया। इसके बाद चांदी से भरा थैला लेकर भाग निकले। व्यापारी शाम के समय अपनी सराफा दुकान को बंद कर सामान को अपने घर ले जा रहा था। इसी बीच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आक्रोशित व्यापारी थाने पर इकट्ठा हो गए। जिस पर पुलिस आस पास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। बदमाश व्यापारी से लगभग 15 किलो चांदी लूट कर ले गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के सराफा बाजार में व्यापारी गोविंद सोनी की सराफा की दुकान है। शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे वह रोज की तरह अपनी दुकान को बंद कर अपने घर फूलगंज जा रहे थे। गोविंद सोनी दुकान बंद करने से पहले दुकान में रखा सोने चांदी के जेबरों को इकट्ठा कर घर ले जाते है। जिससे इन्हें सुरक्षित रखा जा सके। गोविंद सोनी शाम को जब फूलगंज इलाके में अपने घर के पास ही थे कि माहोर धर्मशाला के सामने दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जिन्होंने आते ही कट्टे से पहले तो फायर किया इसके बाद गोविंद सोनी के सिर में कट्टे के बट से प्रहार कर दिया इसके बाद उनका चांदी से भरा थैला लूटा और भाग गए थैले में लगभग 15 किलो चांदी थी जिसकी कीमत लगभग आठ से नौ लाख रुपये बताई जा रही है।

उधर घटना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए। जिस पर शाम के समय थाने पर इकट्ठा हो गए। जिस पर बदमाशों को पकड़ने की मांग की। जिस पर पुलिस आस पास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी हुई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH