तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर , बाईक सवार की मौके पर ही मौत , आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर , बाईक सवार की मौके पर ही मौत , आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग
सागर 02 दिसम्बर 2022 - शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र में भापेल गांव के पास गुरुवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोती नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे रवि शंकर वार्ड निवासी मयंक पिता महेश घोसी 35 वर्ष बाइक से भोपाल रोड पर जा रहे थे। तभी राहतगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मयंक की बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्‍कर की वजह से मयंक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गया। हादसे में मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

इस घटना से गुस्‍साए लोगों ने सड़क पर खड़े ट्रक को आग लगा दी। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मोती नगर भी पुलिस पहुंच गई। धू-धू कर जल रहे ट्रक को बुझाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। जिसके बाद करीब 12 पुलिस कंट्रोल रूम और मोती नगर थाने से नगर निगम की दमकल गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन दमकल गाड़ियों गाड़ियों ने ट्रक में लगी आग को बुझाया। इस आग में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH