अंतरराज्यीय देह ब्यापार गिरोह का पर्दाफाश , देह ब्यापार में लेते थे हाइटेक टेक्नोलॉजी का सहारा ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंतरराज्यीय देह ब्यापार गिरोह का पर्दाफाश , देह ब्यापार में लेते थे हाइटेक टेक्नोलॉजी का सहारा ,,
गाजियाबाद 27 जुलाई 2020 - गाजियाबाद के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान देह व्यापार में लिप्त 08 युवतियों और 7 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अनुसार यह सभी लोग पिछले काफी समय से देह ब्यापार के इस गोरखधंधे में लिप्त  थे. यहां पर रहने वाली एक महिला दूरदराज से लड़कियों को लाती थी और मेकअप कराने के बाद उनको दिल्ली में देह व्यापार के लिए सप्लाई करती थी. यहां सेक्स रैकेट का यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था.

व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए इस सेक्स रैकेट को चलाया जा रहा था. देह व्यापार के लिए यहां शालीमार गार्डन इलाके के एक कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में लड़कियों को रखा गया था. यहां पर उनके ग्राहक पहुंचते थे. यहां से लड़कियों को देह व्यापार के लिए बाहर भी भेजा जाता था.

इस मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के सीओ महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शालीमार गार्डन स्थित एक फ्लैट में एक महिला अलग अलग जगहों से लड़कियां लाकर देह व्यापार का धंधा कर रही है, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की, तो फ्लैट के अंदर 08 लड़कियां और 07 लड़के पाए गए. ये सभी देह व्यापार के गोरखधंधे में लिप्त थे.

सीओ ने बताया कि पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है. इस देह ब्यापार के रैकेट को चलाने वाले गैंग की सरगना एक महिला है.

बताया जा रहा है कि महिला के पति की बहुत पहले मौत हो चुकी है. महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार को चलाने के लिए मजबूरी में इस धंधे में लिप्त है. पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH