छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने वीडियो कॉल कर प्रेमिका को कपड़े उतारने के लिए किया मजबूर , फिर ब्लैकमेल कर मांगे 05 लाख रुपये , उसके बाद हुआ यह

दंतेवाडा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने वीडियो कॉल कर प्रेमिका को कपड़े उतारने के लिए किया मजबूर , फिर ब्लैकमेल कर मांगे 05 लाख रुपये , उसके बाद हुआ यह
दंतेवाड़ा 02 दिसम्बर 2022 -  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रहने वाली एक युवती को उसके बॉयफ्रेंड ने वीडियो कॉलिंग में न्यूड करवाया, फिर उसकी स्क्रीनशॉट ले लिया। आरोपी ने फिर न्यूड फोटो अपनी गर्लफ्रेंड को भेजकर 05 लाख रुपए देने की डिमांड रखी। नहीं देने पर स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने ओडिशा के रहने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक ओडिशा का रहने वाला युवक अर्जुन बच्छा (28) कुछ माह पहले काम की तलाश में दंतेवाड़ा आया था। यहां जिले की रहने वाली एक युवती से उसका किसी तरह से कॉन्टेक्ट हुआ। युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। एक दिन वीडियो कॉलिंग में गर्लफ्रेंड को न्यूड करवाया। जिसके बाद उसकी स्क्रीनशॉट ले ली। युवती को स्क्रीनशॉट के बारे में जानकारी नहीं थी। 

आकोपी युवक ने दूसरे दिन सुबह युवती को उसकी न्यूड फोटो व्हाट्सएप कर 5 लाख रुपए की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा।  जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत फौरन गीदम थाना में की FIR दर्ज होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच करने में जुट गई। सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया। आरोपी का लोकेशन रायपुर में मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार के लिए रवाना किया गया। रायपुर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को एक घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। SDOP आशारानी ने बताया कि आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि, युवती की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन पर आई और बिना देर किए कार्रवाई की गई।
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने वीडियो कॉल कर प्रेमिका को कपड़े उतारने के लिए किया मजबूर , फिर ब्लैकमेल कर मांगे 05 लाख रुपये , उसके बाद हुआ यह

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH