ट्रक और बाईक की टक्कर में तीन पत्रकारो की मौके पर ही मौत , CM ने शोक ब्यक्त करते हुए मुआवजे का किया एलान

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रक और बाईक की टक्कर में तीन पत्रकारो की मौके पर ही मौत , CM ने शोक ब्यक्त करते हुए मुआवजे का किया एलान
विदिशा 29 नवम्बर 2022 - विदिशा जिले के तीन पत्रकारों की सलामतपुर के पास भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना सलामतपुर रामाखेड़ा जोड़ पर सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। तीनों पत्रकार भोपाल में साप्ताहिक अखबार प्रकाशित करने के लिए गए थे, वापस विदिशा लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतको में विदिशा प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा भी शामिल हैं। 

जिले में पिछले कई वर्षों से साप्ताहिक अखबार का प्रकाशन करने वाले पत्रकार सुनील शर्मा , नरेंद्र दीक्षित और प्रेस क्लब संघ अध्यक्ष राजेश शर्मा सोमवार को सुबह के समय बाइक से भोपाल गए थे। वे अक्सर अखबार छपवाने के लिए हफ्ते में एक बार भोपाल प्रिंटिंग प्रेस जाया करते थे। सोमवार को वे छपाई का आर्डर देने के लिए गए थे। रात में भोपाल से विदिशा लौटते वक्त सलामतपुर लांबाखेड़ा जोड़ पर एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चकनाचूर हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो के शव आसपास ही मिले जबकि एक शव सड़क से करीब 20 फीट दूर मिला। मृतक राजेश शर्मा के तीन बच्चे हैं सबसे छोटा बेटा एक साल का है वह अरिहंत विहार में रहते थे। सुनील शर्मा डंडापुरा में रहते थे उनकी एक बेटी और एक बेटा है पत्नी शिक्षक है। वहीं मृतक नरेंद्र दीक्षित बंटीनगर क्षेत्र में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा से कई साथी पत्रकार और उनके मित्र घटना स्थल पर पहुंच गए थे। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल ने बताया कि तीनों को सांची अस्पताल भेजा गया है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मौके पर उनकी बाइक मिली है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को बेरखेड़ी चौराहे के पास पकड़ लिया है।

इस दर्दनाक हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की है। साथ ही उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये सहायता राशि देने की भी घोषणा की। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। दिवंगत राजेश शर्मा , सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित का परिवार स्वयं को अकेला न समझें, दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH