खुद को PMO अधिकारी बता कर पहले तलाकशुदा या कामकाजी महिलाओं को जाल में फंसा कर खूब रुपये लुटाता फिर उनके साथ ,,

देश , 27-07-2020 7:51:27 AM
Anil Tamboli
खुद को PMO अधिकारी बता कर पहले तलाकशुदा या कामकाजी महिलाओं को जाल में फंसा कर खूब रुपये लुटाता फिर उनके साथ ,,
नई दिल्ली 27 नुलाई 2020 -. दिल्ली पुलिस ने  एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना एक फेक प्रोफाइल बना रखा था. आरोपी खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय कार्यालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी भी बताता था और लोगों पर रौब झाड़ता था.

आरोपी का नाम मुदित है. उसने अपने प्रोफाइल पर लिखा था कि वो कई फैक्टरियों का मालिक है. साथ ही महंगी और लक्सरी कार किराए पर दे रखी हैं. वह बेहद चालाकी से तलाकशुदा उन कामकाजी महिलाओं को टारगेट करता था, जो कम से कम एक लाख रुपये महीना कमाती हों. अगर कोई महिला या लड़की मुदित से मिलती, तो पहले मुदित उस पर पैसे खर्च करता और उससे खूब झूठ बोलता.

मुदित उस महिला या लड़की को अपने बड़े-बड़े व्यापार की झूठी कहानी सुनाता और फिर जब महिला को मुदित पर विश्वास हो जाता, तो वह काल्पनिक कहानी बनाने लगाता और कभी फैक्ट्री में नुकसान की बात करता, तो कभी अपनी कार के एक्सीडेंट की बात कहता और महिला से पैसे मांगने लगता. जब मुदित को लगता कि महिला पूरी तरह उसके वश में है, तो वह पर्सनल लोन भी उसी के एकाउंट से ले लेता. फिर जब उसे लगता कि सामने वाली महिला के पास अब पैसे नहीं है, तो वो गायब हो जाता और अपना मोबाइल नंबर भी बदल देता.

कुछ दिन पहले अशोक विहार थाने में एक महिला पहुंची और उसने मुदित के खिलाफ शिकायत दी. महिला ने पुलिस को बताया कि मुदित कुछ महीने में उससे 17 लाख रुपये ऐंठ लिए. आरोपी मुदित ने किश्तें भरने का झूठा वादा करके पर्सनल लोन भी निकलवा लिया.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मुदित से मुलाकात एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, तो उसे शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिला. आरोपी मुदित ने उस मोबाइल नंबर को बन्द कर दिया था, जिससे वो पीड़ित महिला के संपर्क था. मैट्रिमोनियल वेबसाइट से भी पुलिस को सुराग नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की सीडीआर की जांच की, तो उसमें पुलिस को एक ऐसा नंबर मिल गया, जिसके जरिए पुलिस मुदित तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक अब तक मुदित के खिलाफ 5 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें उसने शादी के नाम पर महिलाओं के साथ ठगी की, लेकिन पुलिस की टीम उस वक़्त हैरत में पड़ गई, जब उसे मुदित के दूसरे कारनामों के बारे पता लगा. पुलिस के पास जानकारी है कि मुदित खुद को प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय कार्यालय का मुख्य सुरक्षा अधिकारी बताता था और लोगों पर रौब झाड़कर किसी को नौकरी दिलाने के नाम पर तो किसी को सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर मोटी रकम ले लेता था.

कोई मुदित को मोहित के नाम से जनता है, तो कोई अमरजीत, तो किसी को इसने अपना नाम अंचित बता रखा है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मुदित से पूछताछ जारी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसने अब तक कितने लोगों को और किस तरह से ठगा है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH