बदला लेने के लिए पड़ोसी की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की , शव को जंगल में फेंका , आरोपी ने इस बात का लिया बदला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बदला लेने के लिए पड़ोसी की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की , शव को जंगल में फेंका , आरोपी ने इस बात का लिया बदला
सतना 28 नवम्बर 2022 - सतना जिले में फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां पड़ोसी से बदला लेने के लिए एक युवक ने सात साल की मासूम को अगवा कर लिया और जंगल ले जाकर करने के बाद गला घोट कर हत्या कर दी। मासूम का दस दिन बाद जंगल मे कंकाल मिला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना सभापुर थाना क्षेत्र के नयागांव की है सात साल की बच्ची 17 नवंबर से लापता थी जिसका कंकाल बुंदेला पुरवा के जंगल में मिला है।

सतना जिले के नयागांव से 17 नवम्बर को साथ साल की मासूम लापता हो गई थी। परिजनों ने सभापुर थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई और परिजनों के साथ पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने बच्ची के लापता होने पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने बच्ची के पड़ोसी राजेश रजक को हिरासत में लिया। मोबाइल काल रिकार्ड के आधार पर पुलिस ने राजेश से पूछताछ शुरू की। राजेश गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। सख्ती बरतने पर राजेश ने पूरा हाल बयां किया और फिर उसने जो बताया उससे सभी के होश फाख्ता हो गए।

राजेश ने बच्ची का दुराचार और हत्या बदला लेने की नीयत से किया था। राजेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और पड़ोसी के साथ कई अनजान लोग पत्नी से मिलने आते थे और पड़ोसी उन्हें संरक्षण देता था। शराब पार्टी पड़ोसी के घर होती थी। राजेश पड़ोसी से नाराज था। पड़ोसी के दो लड़के और एक लड़की थी। सात साल की बच्ची से पड़ोसी ज्यादा प्यार करता था। 

ऐसे में आरोपी राजेश ने पड़ोसी से बदला लेने मासूम को चुना विरसिंहपुर बाजार घुमाने का लालच देकर मासूम को घर से लाया और फिर जंगल ले जाकर मासूम से दुष्कर्म कर हत्या कर दी। घर से करीब दस किलोमीटर दूर राजेश की निशानदेही पर बच्ची का शव मिला। शव को जंगली जानवर खा चुके थे, इसलिए कुछ हड्डियां ही मिल सकीं। रीवा से पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और कंकाल को रीवा मेडिकल कालेज पीएम के लिए भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH