छत्तीसगढ़ - 06 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या , हत्या के बाद शव को जमीन दफनाया , कई संदेहियों को लिया गया हिरासत में

सरगुजा , 27-11-2022 5:51:13 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 06 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या , हत्या के बाद शव को जमीन दफनाया , कई संदेहियों को लिया गया हिरासत में
अंबिकापुर 27 नवम्बर 2022 - सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को दफना दिया गया था। मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है। रंजिश के कारण अपहरण और हत्या की आशंका जताई गई है। देर शाम तक मामले का खुलासा किये जाने की भी पूरी संभावना है।

जानकारी के अनुसार धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंगौरी निवासी कृषक जयपाल का छः वर्षीय पुत्र अश्वनी शुक्रवार को स्कूल गया था। शाम को स्कूल से लौटने के बाद रोज की तरह वह खेलने चला गया। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजन उसकी खोजबीन करने लगे। बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चला। हम उम्र साथियों से भी पूछताछ की गई लेकिन वे भी कुछ नहीं बता सके। चिंतित परिजन रात भर गांव व आसपास उसकी खोजबीन में लगे हुए थे लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल रहा था।

उसके साथ पढने वाले बच्चे भी कुछ नहीं बता पा रहे थे। शनिवार दोपहर बाद गांव में ही एक स्थान पर ताजी मिट्टी नजर आने पर स्वजन को संदेह हुआ। जब मिट्टी हटाई गई तो वहां बच्चे का पैर नजर आया। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबिकापुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। धौरपुर तहसीलदार की उपस्थिति में घटनास्थल से सारी मिट्टियों को हटवाया गया। वहां बालक अश्वनी का शव बरामद हुआ।

तत्काल पुलिस ने जांच भी आरंभ कर दी। इसी दौरान पुलिस को घटना से जुड़े कुछ जानकारियां भी मिली। इसी आधार पर छानबीन की जाती रही। रात को पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि पूछताछ में घटना में संलिप्त एक व्यक्ति ने बच्चे की हत्या कर शव को दफना देने की स्वीकारोक्ति भी कर ली है। पुलिस ने अभी तक मामले का राजफाश नहीं किया है। बालक के पिता से रंजिश के कारण बच्चे की हत्या कर शव को दफना देने का संदेह जताया जा रहा है।

आरोपित ने ऐसे स्थान पर शव को दफनाया था जहां लोगों का आना-जाना नहीं होता है। सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला का कहना है कि घटना हुई है। बालक स्कूल में पढ़ता था। जांच के बाद कुछ संदेही पकड़ में आए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरीके से साफ होगी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाए। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं उसी दिशा में हमारी जांच चल रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को चलती ट्रेन से दिया धक्का, कई टुकड़ो में मिली नाबालिग की लाश
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी और प्रेमिका ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
पत्नी बुलाती थी कॉलगर्ल, पति लाता था ग्राहक, पति और पत्नी मिलकर चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
सक्ती जिले में खुला एक और नया पुलिस चौकी, IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा डबल मर्डर में बड़ा अपडेट - इसलिए दिया गया वारदात को अंजाम, मुखौटा और नकली बाल लगा कर पंहुचे थे आरोपी
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - पति और पत्नी की बेरहमी से हत्या, वारदात से गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गई शराब की कीमत, जाने क्या होगा नई कीमत
छत्तीसगढ़ - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से बदल गई शराब की कीमत, जाने क्या होगा नई कीमत
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, लेकिन पति निकला डेढ़ शाणा, पूरी प्लानिंग की..
पति को फंसाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, लेकिन पति निकला डेढ़ शाणा, पूरी प्लानिंग की..
शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर
शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, एक दूसरे के नीचे दबकर 08 महिलाओं की मौत, कई महिलाओं की हालत गंभीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH