मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े डकैती , चार नकाबपोश आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े डकैती , चार नकाबपोश आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
कटनी 26 नवम्बर 2022 - शहर के बरगवां में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम देकर बंदूकधारी युवक लाखों रुपए का सोना व नकदी लेकर फरार हो गए। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए बंदूक की नोक पर लॉकर के ताले खुलवाए और बाइक से आरोपी भाग निकले। 

बैंक के सेल्स ऑफिसर राहुल कोष्टा ने बताया कि कार्यालय सुबह 9:30 बजे खुलता है। कार्यालय खुलने के बाद लगभग सात कर्मचारी काम कर रहे थे। लगभग 10.30 बजे चार युवक अंदर तो आए और उनके हाथों में रिवाल्वर थी। आते ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को धमकाया और शोर मचाने पर गोली मार देने की चेतावनी दी। कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट के बाद सहायक ब्रांच मैनेजर से युवकों ने चाबी छीनी और लॉकर में रखा सोना व नकदी लेकर बाइक से फरार हो गए।

आरोपी कंपनी के कर्मचारी की भी एक बाइक ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बाइकों से अलग-अलग दिशा में भागे। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद रंगनाथ नगर थाना सहित कोतवाली, माधव नगर, एनकेजे, कुठला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। 

फिलहाल एएसपी मनोज केडिया और पुलिस अधिकारी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बात कर रहे हैं और पूरी घटना की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज उनकी निगरानी में खंगाले जा रहे हैं।

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाले चार युवक अंदर थे जबकि दो लोग बाहर खड़े हुए थे। वहीं आसपास के दुकानदारों का कहना है कि उन लोगों को एक दिन पहले भी आसपास देखा गया था। जिसके चलते यह माना जा रहा है कि उन्होंने पहले रेकी की और उसके बाद घटना को अंजाम दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने बताया कि अभी कितना सोना गया है, उसका पूरा रिकॉर्ड देखा जा रहा है और उसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि कितना सोना लॉकर में रखा था। उन्होंने बताया कि नकदी तीन लाख रुपये के आसपास आरोपी लेकर भागे है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH