छत्तीसगढ़ - पटरी से उतरी ट्रेन , यात्रियों में मचा हड़कंच , खिड़की को काटकर NDRF की टीम ने बचाई यात्रियों की जान

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पटरी से उतरी ट्रेन , यात्रियों में मचा हड़कंच , खिड़की को काटकर NDRF की टीम ने बचाई यात्रियों की जान
दुर्ग 25 नवम्बर 2022 - दुर्ग से राजहरा रेल मार्ग के अंतर्गत मरोदा रेलवे स्टेशन के यार्ड में शुक्रवार को यात्री ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। दुर्घटना में बोगी में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की गंभीरता देखते हुए जानकारी रेलवे के आपदा प्रबंधन एवं NDRF की टीम को भी दी गई। कुछ ही देर में घटना स्थल पर राहत टीम पहुंच गई व बचाव कार्य शुरू किया गया। आम लोगों को बाद में पता चला कि यह सब रेलवे और NDRF की टीम की संयुक्त माकड्रिल का हिस्सा था। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक भी मौजूद थे।

मरोदा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह 10:45 बजे माक ड्रिल शुरू हुआ। यात्री बोगी पटरी से उतरते हैं रेलवे का स्थानीय अमला सक्रिय हो गया और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद रेलवे का आपदा प्रबंधन टीम चरोदा यार्ड से रवाना हुआ। इतना ही नहीं NDRF कटक थर्ड बटालियन की टीम जो घटना के वक्त दुर्ग में ही थी उन्हें भी सूचना दी गई। हादसे की जानकारी लगते ही डी मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे।

राहत टीम ने बोगी से यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेन में बुरी तरह फंस गए थे। जिन्हें बोगी की खिड़की को कटर से काटकर निकाला गया। मौके पर ही रेलवे का चिकित्सा विभाग भी मौजूद था। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायलों को चरोदा अस्पताल के लिए रिफर किया गया। इस दौरान इस बात का ख्याल रखा गया कि कम से कम समय में प्रभावितों को राहत दी जा सके। राहत एवं बचाव कार्य सहित मरम्मत कार्य जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH