सलमान खान जैसी बाडी बनाने का दावा कर युवक को लगा दिया घोड़े का इंजेक्शन , युवक की हालत बिगड़ी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सलमान खान जैसी बाडी बनाने का दावा कर युवक को लगा दिया घोड़े का इंजेक्शन , युवक की हालत बिगड़ी
इंदौर 25 नवम्बर 2022 - कम समय में फिल्मी सितारों की बाडी बनाने का सपना ज्यादातर युवाओं का होता है, लेकिन इसके लिए बगैर सोचे समझे सप्लिमेंट और दवाइयां लेना कितना घातक हो सकता है यह छोटा बांगड़दा क्षेत्र के युवक के साथ हुई घटना से समझा जा सकता है। युवक को दुकान संचालक ने दो माह में फिल्म स्टार सलमान खान की तरह बाडी बनाने का झांसा देकर प्रोटीन पाउडर के साथ घोड़ों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन दे दिए। इंजेक्शन के एक ही डोज में युवक की हालत बिगड़ गई। लिवर में सूजन आने के साथ ही नपुंसकता के लक्षण भी नजर आने लगे। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विजयनगर थाना प्रभारी रवींद्र सिंह गुर्जर के मुताबिक छोटा बांगड़दा निवासी जय सिंह ने दो माह पूर्व ही जिम जाना शुरू किया था। ट्रेनर की सलाह पर उसने 16 नवंबर को यूनाइडेट सर्जिकल (प्रोटीन शाप) से प्रोटीन (मसल्स वेट गेनर) एएमपी इंजेक्शन और स्टेरायड (गोलियां) ली। वर्जिश करने के बाद जैसे ही जय सिंह ने प्रोटीन पीया तो पेट में दर्द हुआ। दूसरे दिन एएमपी इंजेक्शन लगाया तो 10 मिनट बाद ही दिल में तेज दर्द हुआ और बेहोशी छाने लगी।

उसकी हालत बिगड़ गई और लिवर में सूजन आने के साथ-साथ नपुंसकता के लक्षण नजर आने लगे। डाक्टर से सलाह ली तो पता चला दुकान संचालक मोहित पाहूजा ने उसे दौड़ने वाले जानवर (घोड़े और श्वान) को लगने वाले इंजेक्शन का डोज दिया है। जय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और बुधवार रात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

जय सिंह ने बताया कि दुकान संचालक मोहित पाहुजा ने कहा था कि इंजेक्शन, दवाइयों के सेवन से सिर्फ दो महीने में फिल्म स्टार सलमान खान जैसी बाडी बन जाएगी। पहला डोज लेने पर तबीयत खराब हुई तो मोहित पाहुजा ने कहा शुरुआत में ऐसा होता है। इंजेक्शन लगाने पर राहत मिल जाएगी। जय ने हाथ में इंजेक्शन लगाया तो दिल में तेज दर्द होने लगा। उसे लगा कि थोड़ी देर बाद दम ही निकल जाएगा। डाक्टर से मिलने के बाद मोहित को काल लगाया तो उसने प्रलोभन देकर शिकायत न करने की सलाह दी। मोहित लंबे समय से ऐसे ड्रग बेच रहा है। मोहित आर्डर देने पर एक दिन बाद इंजेक्शन लाकर देता है।

एमडी मेडीसिन डा.ए.के. पंचोलिया के अनुसार, मेडिकल भाषा में इस तरह के असर को यू शेप इफेक्ट कहते हैं। हमारा शरीर जरूरी नहीं कि हर तत्व को स्वीकार कर लें। बगैर डाक्टर की सलाह और जांच के इस तरह से प्रोटीन या स्टेराइड लेना जानलेवा साबित हो सकता है। कई बार इसमें हानिकारक रसायन भी होते हैं जो विषैला प्रभाव पैदा कर शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH