राजस्व निरीक्षक सैय्यद कौशर अली 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त विभाग की कार्यवाही

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजस्व निरीक्षक सैय्यद कौशर अली 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त विभाग की कार्यवाही
रायसेन 25 नवम्बर 2022 -  भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को रायसेन जिला के सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआखेड़ी के राजस्व निरीक्षक सैय्यद कौशर अली को किसान से बीस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। अली ने जमीन का सीमांकन करने के लिए किसान से 48 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। भोपाल अशोका गार्डन निवासी बृजेश चौकसे ने लोकायुक्त को शिकायत की भी कि उसकी ग्राम सुआखेड़ी में 24 एकड़ कृषि भूमि है। यह भूमि उसके व छोटे भाई एवं पिता के नाम पर है। जिसके सीमांकन के लिए उन्होंने दीवानगंज राजस्व मंडल को आवेदन दिया था। वहां के राजस्व निरीक्षक सैय्यद कौशर 
अली ने 24 एकड़ भूमि का सीमांकन करने के लिए कुल 48 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पहली किश्त के रूप में रिश्वत के बीस हजार रुपये 24 नवंबर को देकर सीमांकन करना तय किया गया था। इसकी लिखित शिकायत बृजेश चौकसे ने 21 नवंबर को भोपाल लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को कर दी।

लोकायुक्त टीम ने पूर्व योजना के तहत बृजेश चौकसे को रंग लगे हुए बीस हजार नोट रिश्वत देने को कहा। वादे के मुताबिक चौकसे ग्राम सुआखेड़ी में गुरुवार शाम छह बजे राजस्व निरीक्षक सैय्यद कौशर अली को रिश्वत के बीस हजार रुपये देने पहुंचे। जैसे ही सैय्यद कौशर अली ने रिश्वत के रुपये हाथ में लिए तभी पीछे से लोकायुक्त की टीम पहुंच गई और सैय्यद कौशर अली के हाथों से नोट बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त की दस सदस्यीय टीम में निरीक्षक मनोज पटवा, निरीक्षक विकास पटेल व अन्य शामिल रहे। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH