पति ने कोरोना का डर दिखा कर पत्नी से उगलवाया अवैध संबंध की बात फिर ,,

देश , 27-07-2020 12:47:42 AM
Anil Tamboli
पति ने कोरोना का डर दिखा कर पत्नी से उगलवाया अवैध संबंध की बात फिर ,,
अलवर 26 जुलाई 2020 - भिवाड़ी जिले में बलात्कार और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने कोरोना का डर दिखाकर पत्नी से अवैध सम्बन्धों का बात उगलवाई और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति को हत्या और देवर व पति के मित्र को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि बलात्कार के दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, जबकि हत्या के आरोपी पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

पुलिस के मुताबिक बिहार निवासी 24 वर्षीय युवक अपनी 19 वर्षीय पत्नी और 22 वर्षीय भाई के साथ भिवाड़ी के एक गांव में किराए के मकान में रहता था। दोनों भाई दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। युवक को कई दिनों से अपनी पत्नी पर शक था कि उसके छोटे भाई (मृतका के देवर) और मित्र के साथ अवैध सम्बन्ध हैं। इस पर उसने षड्यंत्र रचा और 19 जून को अपने घर में देवी-देवताओं की मूर्ति लगा दी और दीपक जला कर पूजा शुरू कर दी। 

आरोपी युवक ने अपनी पत्नी से कहा कि उसके सपने में कोरोना आया है जिसने ने कहा कि उसकी पत्नी के अवैध सम्बन्ध है। सच बता नहीं तो तुझे कोरोना हो जाएगा। इस पर उसकी पत्नी घबरा गई और उसने अपने पति को देवर और उसके मित्र से अवैध सम्बन्ध होने की बात बता दी। इसके बाद गुस्साए पति ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के अगले दिन मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया , लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो मामला बलात्कार और हत्या का निकला। पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप में महिला के पति और बलात्कार के आरोप में देवर व पति के मित्र को गिरफ्तार कर लिया।

बुखार, खांसी-जुकाम होने पर हुआ शक

हत्या से पहले महिला, उसके देवर और मित्र को एक साथ बुखार, खांसी व जुकाम हुए। इस बात युवक का शक और गहरा गया कि उसकी पत्नी, भाई व मित्र को एक साथ बुखार, खांसी-जुकाम कैसे हुआ जबकि वह बिल्कुल सही है। उसके बाद उसने कोरोना का डर दिखाकर पत्नी से अवैध सम्बन्धों की बात उगलवाने के लिए षड्यंत्र रचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 25 जून को हत्या के आरोपी पति और बलात्कार के आरोपी देवर व पति के मित्र की कोरोना की जांच कराई। जिसमें 27 जून को मृतका के पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा बलात्कार के आरोपी देवर व पति के मित्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पुलिस के मुताबिक महिला काफी सीधी-साधी थी। देवर उससे कहा कि पति का भाई भी आधा पति होता है और बहला-फुसलाकर उसे अपनी बातों में ले लिया। फिर उसके साथ अवैध सम्बन्ध बनाए। इसके बाद फिर महिला से कहा कि पति का मित्र भी घर का ही सदस्य होता है वह उसके साथ भी सम्बन्ध बना ले। इस तरह देवर और पति का मित्र उसे अपने झांसे में लेकर कुछ माह से महिला के साथ अवैध सम्बन्ध बना रहे थे।

बलात्कार और हत्या का मामला

महिला को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लेकर पहले देवर और पति के मित्र ने अवैध सम्बन्ध बनाए। शक होने पर पति ने कोरोना का डर दिखाकर पत्नी से अवैध सम्बन्धों की बता उगलवाई और फिर उसकी हत्या कर दी। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में बलात्कार के दोनों आरोपियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- प्रेम बहादुर सिंह, डीएसपी, महिला अपराध अनुसंधान सैल, भिवाड़ी।

सोर्स - राजस्थान पत्रिका 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH