छत्तीसगढ़ में अंतरजातीय विवाह करने पर प्रेमी जोड़े को सुनाया तुगलकी फरमान , दी ऐसी सजा की प्रसासन से गुहार लगाने को हुए मजबूर

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अंतरजातीय विवाह करने पर प्रेमी जोड़े को सुनाया तुगलकी फरमान ,  दी ऐसी सजा की प्रसासन से गुहार लगाने को हुए मजबूर
दुर्ग 23 नवम्बर 2022 -  दुर्ग जिले में अंतरजातीय विवाह करना एक युवक को भारी पड़ गया हैं दूसरे जाति की युवती से विवाह के बाद गांव में रहने के लिए सामाजिक लोगों ने गांव में इस जोड़े से भीख मांगकर ग्रामीणों को दावत खिलाने साथ ही 50 हजार का अर्थ दंड भरने का फरमान सुना दिया है। यहां तक कि ग्रामीणों ने भी इस जोड़े का हुक्का पानी बंद कर दिया है। मामला धमधा थाना अंतर्गत ग्राम अकोली का है।

जहां पीड़ित योगेंद्र वर्मा ने साहू जाति के युवती से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके प्रेम विवाह से नाराज होकर बातचीत बन्द कर हुक्का पानी बन्द कर दिया। तो वहीं युवक को पत्नी के साथ गांव में घूम घूमकर भीख मांगने के बाद ग्रामीणों को भोज कराने और 50 हजार नगद समाज के पास जमा कराने का निर्णय लिया गया था।

एक तरफ जहां सरकार अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन दे रही है वहीं कुछ जगहों पर समाज ही इन सबके आगे अवरोध बनकर खड़ा हुआा है। ताजा मामला वहीं शर्तों को ना मानने पर युवक को कुछ देर तक गांव में ही बंधक बनाकर रखा भी गया था लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही पुलिस के द्वारा नहीं की गई। युवक अपनी पत्नी के साथ कलेक्टर के पास पहुंच कर जान की रक्षा के लिए गुहार लगाई है। समाज के नाम पर डराने धमकाने और अनाप सनाफ बेतुकी शर्तें मानने के लिए युवक पर दबाव बनाया जा रहा है। 

वहीं इस बात की शिकायत जब पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई तो शिकायत के बाद भी कार्यवाई न होने पर युवक ने दुर्ग SP डॉ अभिषेक पल्लव से किया। वहीं उसके उलट यहां ग्रामीणों ने भी युवक योगेंद्र वर्मा के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने SP से मुलाकात की। वहीं इस मामले में जब ग्रामीणों से जानकारी चाही गई तो उन्होंने मीडिया से कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH