अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर की हत्या , फिर थाने में लिखाई यह रिपोर्ट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर की हत्या , फिर थाने में लिखाई यह रिपोर्ट
जबलपुर 23 नवम्बर 2022 -  भेड़ाघाट थाना अंतर्गत धुआंधार जल प्रपात इलाके में की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना में मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने बताया कि मृतक को पत्नी के अवैध संबंध का पता चल गया था. इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. फिर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

दरअसल जबलपुर के भेड़ाघाट में धुआंधार की पहाड़ी पर एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली थी. उसके सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान पुलिस ने माढोताल के रहने वाले रामवरन रजक के रूप में की थी. मृतक की पत्नी ने पुलिस में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब इस मामले में हत्यारे की तलाश में पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस मामले में सबसे पहला संदिग्ध मुकेश बर्मन का नाम सामने आया. फिर पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस की पूछताछ में मुकेश बर्मन ने रामवरन की हत्या का अपराध कुबूल किया. पुलिस के मुताबिक मुकेश ने बताया कि उसके मृतक रामवरन की पत्नी से प्रेम संबंध हैं. रामवरन अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. उसे मुकेश और पत्नी के बीच अवैध संबंधों की भनक लग चुकी थी. इस वजह से घर में आए दिन विवाद होता रहता था. पत्नी अपने पति रामवरन को प्यार के बीच में रुकावट मान रही थी. इसलिए उसने रामबरन को रास्ते से हटाने के लिए मुकेश से कहा था।

इसके बाद आरोपी मुकेश मृतक रामवरन को लेकर धुआंधार पहुंचा. यहां दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी और रामवरन नशे में चूर हो गया. इसके बाद मुकेश ने पहले उस पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या की इसके बाद उस पर चाकू से भी वार किए. इसके बाद मुकेश मृतक रामवरन की जैकेट, टिफिन और मोबाइल लेकर वहां से भाग निकला. बहरहाल पुलिस ने आरोपी मुकेश बर्मन और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH