सटोरिया को गिरफ्तार कर थाने ला रही पुलिस टीम पर हमला , थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सटोरिया को गिरफ्तार कर थाने ला रही पुलिस टीम पर हमला , थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल
मुरैना 22 नवम्बर 2022 - मुरैना के सटोरिया को पकड़कर ला रही बागचीनी थाने की पुलिस टीम पर सोमवार रात को लोंगट गांव के दर्जनों लोगों ने घेर कर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस टीम पर पहले पथराव किया। बाद में फायरिंग भी की। हमले के बाद आरोपित सटोरिये को छुड़ा ले गए। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम आरोपित सटोरिया व हमलावरों को तलाश रही है। लेकिन गांव से अधिकतर लोग रात में ही गायब हो गए। पुलिस अब सटोरिया के घर पर बुलडोजर चला रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक बागचीनी थाना प्रभारी बलवीर सिंह सहित पांच पुलिस कर्मी लोंगट गांव में सटोरिया सुखलाल के घर पर सोमवार रात को दबिश दी और उसे दबोच लिया। पुलिस टीम जब सुखलाल को लेकर थाने के लिए निकली तो गांव के बीच में दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और सटोरिया को छुड़ाने के लिए पथराव करना शुरू कर दिया। हालांकि पथराव से बचकर पुलिस सटोरिये को लेकर निकलने लगी। लेकिन हमलावरों ने पुलिस पर फायरिंग भी करना शुरू कर दिया। हमले में थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसी दौरान माैका पाकर हमलावर सटोरिया सुखलाल को छुड़ा ले गए। सूचना मिलने के बाद और पुलिस बल गांव में पहुंचा और घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हमले के बाद पुलिस आरोपित सटोरिया सहित हमलावरों को तलाश रही है। लेकिन अधिकर हमलावर गांव से गायब हैं।

हमले के बाद पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों में आक्रोश है। साथ ही अमला जेसीबी लेकर लोंगट गांव पहुंच गया और सओरिया सुखलाल के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH