छत्तीसगढ़ - परिजनों ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी जोड़े ने जहर खा कर दी जान , जंगल में मिली दोनों की लाश , पुलिस जाँच में जुटी

बालोद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ -  परिजनों ने शादी से किया इंकार तो प्रेमी जोड़े ने जहर खा कर दी जान , जंगल में मिली दोनों की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
बालोद 22 नवम्बर 2022 -  आज भी समाज में प्रेम विवाह करने वालों को हिकारत की नजर से देखी जाती है. जब कोई लव मैरिज करने की बात करते हैं तो उसके घर वाले विरोध करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में इश्क करने वले मजबूर होकर मौत को गले लगा लेते हैं. ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. बालोद जिले में प्रेमी-प्रेमिका ताउम्र एक-दूजे के होना चाहते थे, लेकिन उनके घर वालों ने विरोध किया तो दोनों ने जहर खाकर जान दे दी. बालोद जिले में प्रेमी जोड़े ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर सेवन कर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटना महामाया थाना क्षेत्र की है जहां आडेझर गांव में महामाया से आते वक्त घुसने के मार्ग में 100 मीटर दूर जंगल मे देर शाम दोनों की लाश देखी गई. जिसके बाद घटना की सूचना महामाया पुलिस को दी गई. दोनों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल जप्त कर जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 22 वर्ष है, जो मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का रहने वाला है. वहीं मृतिका संध्या किरंगे पिता हिरालाल किरंगे 21 कलचुवा थाना मोहला की बताई जा रही है. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार दोनों युवक युवती एक-दूसरे से प्यार करते थे और घर से भागकर भी चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने उनके शादी से इनकार करने पर दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. शनिवार को परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट मोहला थाने में कि थी सूचना के अनुसार युवती घर से कहीं चली गई थी. जिसकी सूचना पुलिस को परिजनों ने दी. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया था तो पता चला कि रविवार को युवक और युवती खाने आने वाले थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों ने बालोद जिले पहुंच आत्महत्या कर ली. वहीं बालोद एसपी जीतेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ने सुसाइड किया है. इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH