थाने से महज 300 मीटर दूर 01 करोड़ 20 लाख की लूट , हथियार बंद लुटेरो ने कैश वैन को बनाया निशाना

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
थाने से महज 300 मीटर दूर 01 करोड़ 20 लाख की लूट , हथियार बंद लुटेरो ने कैश वैन को बनाया निशाना
ग्वालियर 21 नवम्बर 2022 -  ग्वालियर के इंदरगंज थाने से महज 300 मीटर दूर सोमवार को दिनदहाड़े दो हथियारबंद बदमाशों ने 1.20 करोड़ रुपए लूटकर सनसनी फैला दी। लुटेरों ने पैकेजिंग मटेरियल सप्लाई करने वाली कंपनी के ड्राइवर और मुनीम को लूटा है। ड्राइवर कार चला रहा था, जबकि मुनीम ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर आगे ही बैठा था। बदमाश इनके इंतजार में पहले से ही मुंह पर कपड़ा बांधकर खड़े हुए थे, जैसे ही कार जयेंद्रगंज स्थित राजीव प्लाजा के बगल वाली गली में पहुंची, यहां हाथ देकर एक लुटेरे ने कट्टा ताना, उसने कार की डिक्की खुलवाई और इसके बाद पीछे से उसका साथी आया, जो डिक्की में रुपयों से भरा कार्टन लेकर भाग गया। संकरी गली में से पैदल यह बदमाश भागे हैं, जो छप्परवाला पुल की तरफ जाती है। जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे यह तो स्पष्ट है कि बदमाशों को पता था यह दोनों इतनी मोटी रकम लेकर जा रहे हैं।

दीनदयाल नगर में रहने वाले मेहताब सिंह गुर्जर मालनपुर के पूर्व सरपंच रहे हैं। वर्तमान में मंडी अध्यक्ष हैं और हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के नाम से उनकी पैकेजिंग मटेरियल कंपनी है। जिसमें बालकिशन साहू पार्टनर हैं। इनकी कंपनी में काम करने वाला मुनीम सुनील शर्मा सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे मेहताब के घर पहुंचे। यहां से इन्होंने 1.50 करोड़ रुपए लिया। बैंक आफ बड़ौदा की जयेंद्रगंज स्थित ब्रांच में यह रुपया जमा करना था। सुनील ड्राइवर प्रमोद गुर्जर के साथ वर्ना कार से बैंक के लिए रवाना हुआ। यह लोग छप्परवाला पुल होते हुए जिंसी नाला रोड से राजीव प्लाजा की पार्किंग वाले रास्ते पर मुड़े। यहां करीब 150 मीटर ही आगे चले होगें, एक नकाबपोश बदमाश कार के सामने आ गया। जैसे ही कार रोकी तो वह कार के कांच पर हाथ मारकर कांच खुलवाया और उसने कट्टा तान दिया। तब तक उसका साथी पीछे से आ गया। उसने डिक्की खोलने के लिए कहा। गोली मारने की धमकी देकर डिक्की खुलवाई और पीछे आया बदमाश रुपयों से भरा कार्टन लेकर भाग गया। ड्राइवर और मुनीम लूट होने के बाद सीधे बैंक पहुंचे, यहां एक कर्मचारी का मोबाइल मांगकर मेहताब सिंह को फोन किया। मेहताब सिंह ने पुलिस को सूचना दी। लुटेरे 1.50 करोड़ रुपए में से 1.20 करोड़ रुपए ले गए, क्योंकि 30 लाख रुपए इन लोगों ने पिठ्ठू बैग में अपने पास रख लिए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आए हैं।

जिस तरह से घटनाक्रम हुआ है उससे लगता है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के पहले रेकी की है। साथ ही उन्हें मालुम था कि वेन में अच्छी खासी रकम है। एक बदमाश पहले से ही गली में मुंह बांध कर खड़ा हो गया। उसने कार को रोका और शीशा खुलवाकर कट्टा तान दिया और कार की डिक्की खोलने के लिए कहा। इसके बाद दूसरे बदमाश ने डिक्की में से नोटों से भरा कर्टन निकाला और गली में घुस गया। इसके बाद कट्टा तानने वाला बदमाश भी गली में घुसकर फरार हो गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH