बड़ी खबर , कांग्रेस विधायक के खिलाफ रेप का केस दर्ज, , पीड़िता ने विधायक पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , कांग्रेस विधायक के खिलाफ रेप का केस दर्ज, , पीड़िता ने विधायक पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप
धार 21 नवम्बर 2022 -  नौगांव थाने पर 38 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को गंधवानी के विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने खुद को उमंग सिंगार की पत्नी बताया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अुनसार महिला जबलपुर की रहने वाली है, उसने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उमंग सिंगार से उसका परिचय एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। सिंगार ने उससे कहा कि मैं तुमसे शादी करूगा, मेरे साथ रहो। इसके बाद वह दिल्ली, गुरुग्राम, भोपाल और धार स्थित आवास उमंग सिंगार के साथ रही। इस दौरान सिंगार ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और शादी का कहने पर आनाकानी करने लगे। उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो सिंगार ने महिला से 16 मार्च 2022 को भोपाल स्थित आवास में शादी कर ली और फिर प्रताड़‍ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके साथ अप्राकृति कृत्य किया गया, वहीं उसके वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाने की बात भी सिंगार ने कही थी।

महिला ने यह भी कहा कि उमंग सिंगार ने उसे बालकनी से लटकाकर मारने की कोशिश भी की, तब किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद वो लगातार महिला की मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाते रहे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के खिलाफ एक महिला ने धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH