तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 3 महिलाओं की मौत और 10 से अधिक यात्री घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 3 महिलाओं की मौत और 10 से अधिक यात्री घायल
देवास 20 नवम्बर 2022 -  इंदौर - देवास रोड पर शिप्रा नदी ब्रिज के पास स्थित फ्लाईओवर पर इंदौर से देवास आ रही चौहान ट्रेवल्स की बस पलट गई। तेज गति से दौड़ रही बस के पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इंदौर रैफर कर किया गया। इसके अलावा अन्य 9 घायलों को देवास के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बस इंदौर से ही बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिसके चलते शिप्रा फ्लाईओवर के उपर बिलकुल बीचोबीच पलट गई।

चौहान ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP 41 P 1562 शनिवार शाम करीब 7 बजे एबी रोड पर शिप्रा के फ्लाईओवर पर लहराते हुए पलट गई। घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और बदहवास लोग जैसे-तैसे बस से निकलने की कोशिश करने लगे।

कुछ ही देर में ग्रामीणों और हाईवे से जा रहे अन्य वाहन चालकों की मौके पर भीड़ लग गई और घायलों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में डायल 100 और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायलों को देवास के जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे और अधिकांश को कोई न कोई चोट लगी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई अपने परिजन की सलामती की खबर सुनना चाहता था। अस्पताल में डीएसपी मुख्यालय किरण शर्मा, टीआई कोतवाली एमएस परमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और तहसीलदार राजकुमार हलदर, नायब तहसीलदार पूनम तोमर व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए।

डीएसपी मुख्यालय किरण शर्मा के अनुसार घटना में देवास निवासी रश्मि पति धर्मेंद्र परिहार , जैतपुरा निवासी सेजल चौधरी व एक अन्य अज्ञात महिला की मौत हो गई। इसके अलावा राहुल धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इंदौर रैफर कर दिया गया। इसके अलावा बस में सवार शहजादी फारूकी, साइन फारुकी, किशोर, मनोज, नेहा, कुलदीप तिवारी, संतोष व अन्य यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार देवास जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH